कृषकों की समृद्धि एवं आय दोगुनी करने को लेकर आयोजित हुई समीक्षा बैठक
कानपुर नगर, कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य कुलजीत सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मा० सदस्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत किसानों को 11 लाख रुपये तक का ऋण मात्र 3 से 5 प्रतिशत की न्यूनतम ब्याज दर पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है, जिससे किसान आधुनिक तकनीक अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें।
कुलजीत सिंह ने बताया कि सरकार का लक्ष्य केवल वित्तीय सहायता प्रदान करना ही नहीं, बल्कि कृषि एवं उससे जुड़े क्षेत्रों में सतत विकास सुनिश्चित करना है। बैठक में मत्स्य पालन से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई, जिनका मा० सदस्य द्वारा गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए तथा समस्याओं के समाधान हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।
उन्होंने जनपद के किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कृषि, पशुपालन, सिंचाई/नलकूप, मत्स्य पालन एवं उद्यान विभाग से संबंधित सभी योजनाओं का किसानों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, किसानों की शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्ध एवं त्वरित निराकरण किए जाने पर विशेष जोर दिया गया। मा० सदस्य ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की भी सलाह दी।
बैठक में शिवम पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी प्राची पाण्डेय, जिला कृषि रक्षा अधिकारी सलीमुद्दीन, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक (सहकारिता) राकेश प्रभाकर, अपर जिला कृषि अधिकारी शिवम सहित मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

पंक्ति में बैठे डीएम, जनगणना कार्मिकों के साथ समझी जनगणना की बारीकियां, डीएम ने जनगणना कार्मिकों का बढ़ाया हौसला, पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए किया प्रेरित
गौआश्रय स्थल, बौसर में अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त ,गौ वंशों को हरा चारा, साइलेज न मिलने और गंदगी पर जताई नाराज़गी, पंचायत सचिव को फटकार
डीएम ने बौसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण,
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उतरी महिलाएं, बताया लोकतंत्र को नई दिशा देने वाला कदम
समाजवादी युवजन सभा, कानपुर महानगर ने परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग उठाई
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में बिल्हौर क्षेत्र में व्यापक जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया 