एससी-एसटी आयोग के सदस्य दो दिवसीय दौरे पर करेंगे सुनवाई और समीक्षा
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
सदस्य रमेश चन्द्र कुंडे, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा जनपद कानपुर नगर में 15 एवं 16 दिसम्बर, 2025 को दो दिवसीय निरीक्षण, जनसुनवाई एवं समीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा 15 दिसम्बर को घाटमपुर तहसील में जनसुनवाई, घाटमपुर व शिवराजपुर नगर पालिकाओं का औचक निरीक्षण तथा अनुसूचित जाति/जनजाति छात्रावास, वृद्धा आश्रम, जिला अस्पताल एवं डूडा/सूडा से संबंधित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही दलित बस्तियों में जन चौपाल एवं भ्रमण कार्यक्रम भी आयोजित होगा 16 दिसम्बर को सर्किट हाउस, कानपुर नगर में पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी, नगर आयुक्त सहित समस्त संबंधित विभागों के साथ अनुसूचित जाति/जनजाति समाज से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक एवं जनसुनवाई आयोजित की जाएगी इसी क्रम में नगर निगम कानपुर का औचक निरीक्षण कर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं एवं उत्पीड़न से जुड़े मामलों की समीक्षा की जाएंगी

हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
शौकत अली के बयान पर भड़की लाखन आर्मी , टोंस थाना थाना नर्वल में किया पुतला दहन 