साईं भक्तों के लिए ऐतिहासिक दिन, 14 दिसंबर को कानपुर पहुंचेगी बाबा साईं की मूल पादुका
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
साईं भक्तों के लिए एक बड़ी और शुभ खबर सामने आई है। श्री साईं बाबा की मूल पादुका 14 दिसंबर 2025, रविवार को प्रातः 10 बजे श्री साईं दरबार बिठूर मंदिर, कानपुर पहुंचेगी।
श्री साईं बाबा संस्थान शिरडी द्वारा उत्तर भारत के विभिन्न शहरों में कराई जा रही इस पावन पादुका यात्रा का समापन कानपुर में होगा। पादुका के आगमन के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद दोपहर 11:30 बजे से साईं भक्तों के दर्शन शुरू होंगे, जो शाम 7:30 बजे तक चलेंगे। पूरे दिन मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन गूंजेगा, वहीं दोपहर 12 बजे से साईं इच्छा तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गोरक्षा गाडिलकर ने साईं भक्तों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा के चरण पादुका के दर्शन करें और आशीर्वाद प्राप्त करें।
आयोजक समिति के सदस्यों ने भी कानपुर व आसपास के सभी साईं भक्तों से कार्यक्रम में सहभागिता निभाने का अनुरोध किया है। भक्त भारी संख्या में आकर साई बाबा के दर्शन करने का आग्रह किया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान शुभरम बेहल कविता कोटवानी कपूर सी के मिश्रा विनोद कुमार त्रिपाठी ईशा मल्होत्रा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रही।

हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
शौकत अली के बयान पर भड़की लाखन आर्मी , टोंस थाना थाना नर्वल में किया पुतला दहन 