आदर्श क्लब फाइनल में पहुँचा, 4 विकेट से शानदार जीत रोवर्स क्लब की दमदार जीत, 5 विकेट से सेमीफाइनल अपने नाम
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध ‘कानपुर क्रिकेटर्स क्लब’ द्वारा आयोजित ‘नवम पंडित दिनेश मिश्रा टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता’ के दो सेमीफाइनल मुकाबले आज खेले गए।
पहले मैच में कानपुर साउथ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 रन पर ऑल आउट किया।
अनुज पाल ने 35, अंकित तिवारी ने 32, जबकि प्रवीण बोहरा ने 18 रन का योगदान दिया।
आदर्श ब्लू की ओर से मननी यादव, विशाल प्रजापति, रविंद्र कुमार ने महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।
चेज़ में आदर्श ब्लू ने 6 विकेट खोकर 18.5 ओवर में 131 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।
मननी यादव ने 28, राज कुशवाहा ने 24, सतेंद्र यादव ने 18 रन बनाए।
अनुज पाल ने गेंदबाज़ी में शानदार 2 विकेट लिए।
परिणाम : आदर्श क्लब 4 विकेट से विजयी
मैन ऑफ द मैच – मनीष यादव
दूसरा सेमीफाइनल – रोमांच से भरपूर मुकाबला
दूसरे मैच में केडी सीएमओ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 112 रन पर ऑल आउट किया।
सतनाम सिंह ने 28, प्रद्युम्न ने 23 और अक्षय सेन ने 12 रन बनाए।
रोवर्स क्लब की ओर से सुवात तिवारी और देवांश ने महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए रोवर्स क्लब ने 16.1 ओवर में 5 विकेट पर 116 रन बनाकर जीत दर्ज की।
अभिषेक यादव (24), विकास यादव (30 नाबाद), सौरभ सिंह (14) और सतनाम सिंह (10) ने उपयोगी योगदान दिया।
परिणाम : रोवर्स क्लब 5 विकेट से विजयी
मैन ऑफ द मैच सुब्रत तिवारी को चुना गया।

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु विशेष शिविर का हुआ आयोजन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
पंक्ति में बैठे डीएम, जनगणना कार्मिकों के साथ समझी जनगणना की बारीकियां, डीएम ने जनगणना कार्मिकों का बढ़ाया हौसला, पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए किया प्रेरित
गौआश्रय स्थल, बौसर में अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त ,गौ वंशों को हरा चारा, साइलेज न मिलने और गंदगी पर जताई नाराज़गी, पंचायत सचिव को फटकार
डीएम ने बौसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण,
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उतरी महिलाएं, बताया लोकतंत्र को नई दिशा देने वाला कदम 