सिम्मी और श्वेता के दमदार खेल से KSEO–ग्रीन टीम 5 विकेट से विजयी
गरिमा यादव–47 और श्वेता वर्मा–51 की पारी ने पलटा मैच का रुख*
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित वूमेन्स टैलेंट हंट क्रिकेट लीग के अंतर्गत राहुल सम्राट मैदान पर खेले गए मैच में KSEO–ग्रीन एकादश ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए KSEO–रेड एकादश को 5 विकेट से मात दी।
ग्रीन टीम की जीत में गरिमा यादव (47 रन), श्वेता वर्मा (51 नाबाद), सिम्मी थापा (18 रन पर 3 विकेट) एवं नंदनी सिंह (22 रन पर 2 विकेट) का योगदान निर्णायक रहा।
रेड एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 154 रन 35 ओवर में बनाए।
टीम की ओर से शिवी सिंह (37 रन), निशा वर्मा (27 रन) तथा अर्चना देवी (35 नाबाद) ने उपयोगी पारियाँ खेलीं।
ग्रीन टीम की गेंदबाज़ सिम्मी थापा ने 3 विकेट तथा नंदनी सिंह ने 2 विकेट झटके।
ग्रीन एकादश की दमदार बल्लेबाज़ी से आसान जीत
लक्ष्य का पीछा करते हुए KSEO–ग्रीन एकादश ने 28.4 ओवर में 5 विकेट पर 155 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
टीम की ओर से गरिमा यादव ने 47 रन की शानदार पारी खेली, जबकि श्वेता वर्मा 51 रन बनाकर नाबाद रहीं।
अर्चना देवी ने रेड टीम की ओर से 3 विकेट झटके, वहीं सौम्या पाल ने 1 विकेट हासिल किया।
परिणाम : KSEO–ग्रीन एकादश 5 विकेट से विजयी।

हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
शौकत अली के बयान पर भड़की लाखन आर्मी , टोंस थाना थाना नर्वल में किया पुतला दहन 