नोडल अधिकारी महानिदेशक ने कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण, सोलर पैनल सी सी टी वी कैमरे बढ़ाने के दिए निर्देश
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
नोडल अधिकारी के0 धनलक्ष्मी, महानिदेशक, मत्स्य विभाग, उ0प्र0 ने कानपुर नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा गौशाला, किशनपुर का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त, अर्पित उपाध्याय, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, कानपुर नगर, डा0 चतुर्वेदी, ए0डी0, डा0 अनिल गहलोत, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, डा0 आर0के0 निरंजन, गौशाला प्रभारी/केयरटेकर ऋषीकेश व अन्य गौशाला में उपस्थित रहे।
नोडल अधिकारी ने गौ-पूजन कर गौ वंशो को गुड़ व मिष्ठान खिलाया।गौशाला की ग्रीन बेल्ट नं0 1 में पौधारोपण किया। गौशाला में बन रहे गौ-उत्पादो ’’गौ-मय दीपक, गौ-काष्ठ, मूर्ति, वर्मीकम्पोस्ट एवं अन्य गौ-उत्पाद’’ का अवलोकन किया। नगर आयुक्त ने अवगत कराया कि कान्हा गौशाला, किशनपुर उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला है और यह आई0एस0ओ0 प्रमाणित है। गौशाला में इस समय 5693 गौवंश संरक्षित है, जिनके खान-पान हेतु पर्याप्त मात्रा में भूसा, चोकर व हरा चारा उपलब्ध है। इस समय गौशाला में 10500.00 कु0 भूसा एवं 35.00 कु0 चोकर उपलब्ध है तथा गौशाला में प्रतिदिन 300-350 कु0 हराचारा लाया जाता है। गौशाला में संरक्षित गौवंश के अच्छे खान-पान, प्रबंधन हेतु संतोष व्यक्त किया गया गौशाला में विद्युत आपूर्ति हेतु सोलर पैनल लगाये जाने, सी0सी0टी0वी0 कैमरो की संख्या में वृद्वि किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
शौकत अली के बयान पर भड़की लाखन आर्मी , टोंस थाना थाना नर्वल में किया पुतला दहन 