पुलिस आयुक्त व वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में चौकीदार सम्मेलन का आयोजन किया गया, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जैकेट और साफा का वितरण
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
ग्राम चौकीदार पुलिस लाइन सम्मेलन में रघुबीर लाल पुलिस आयुक्त, कानपुर नगर (मुख्य अतिथि) व आशुतोष कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था,विनोद कुमार सिंह, संयुक्त पुलिस आयुक्त, अपराध एवं मुख्यालय, एस.एम. कासिम आबिदी, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, दीपेन्द्र नाथ चौधरी पुलिस उपायुक्त, दक्षिण, श्रवण कुमार सिंह पुलिस उपायुक्त, सेण्ट्रल, दिनेश त्रिपाठी पुलिस उपायुक्त, पश्चिम, योगेश कुमार अपर पुलिस उपायुक्त, दक्षिण, अमरनाथ यादव, स्टाफ ऑफीसर पुलिस आयुक्त व प्रतिसार निरीक्षक द्वितीय एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थिति में चौकीदारों का सम्मेलन कराया गया इस समय
जनपद कानपुर नगर में कुल 703 ग्राम चौकीदार वर्तमान में नियुक्त हैं. आज के कार्यक्रम में 389 चौकीदार उपस्थित रहे
पुलिस आयुक्त कानपुर नगर द्वारा साइबर अपराध के बचाव एवं जागरूकता के संबंध में 1930 पर कॉल करने व एस०आई०आर० फार्म भरवाने हेतु बीएलओ की सहायता करना एवं गाँव व मजरा इत्यादि में होने वाले अपराध की रोकथाम व अवैध शराव, जुआ अवैध रहने वाले व्यक्ति अचानक अमीर होने के सम्बन्ध में पहचान गोपनीय तरीके से पुलिस व राजस्व के अधिकारियों को देने व उनके मूल कर्तव्य व जिम्मेदारी के संबंध में अवगत कराया गया। रिजर्व पुलिस लाइन, कानपुर नगर में चौकीदारों को परिधान (जैकेट, साफा आदि) का वितरण पुलिस आयुक्त, कानपुर नगर के कर कमलों द्वारा किया गया। उपस्थित ग्राम चौकीदारों का स्वास्थ्य परीक्षण हेतु कैम्प का आयोजन किया गया।

हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
शौकत अली के बयान पर भड़की लाखन आर्मी , टोंस थाना थाना नर्वल में किया पुतला दहन 