पुलिस सेवा के गौरव का प्रतीक ‘झंडा दिवस’ समारोह का आयोजन किया गया
आयुक्त ने वीर शहीदों को याद कर किया ध्वज अलंकरण
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर नगर में रविवार को ‘पुलिस झंडा दिवस’ के अवसर पर एक गरिमापूर्ण समारोह का आयोजन किया गया पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त द्वारा वर्दी पर धारण किए जाने वाले पुलिस झंडा प्रतीक का सम्मानपूर्वक अलंकरण (धारण) किया गया इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए पुलिस सेवा के गौरवशाली इतिहास और इस झंडा चिह्न के महत्व को विस्तार से रेखांकित किया उन्होंने बताया कि यह झंडा सिर्फ प्रतीक नहीं बल्कि संगठन की वैचारिक एकता का चिह्न है, बल्कि यह प्रत्येक पुलिसकर्मी की कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना का भी प्रतीक है पुलिस आयुक्त ने इस अवसर पर पुलिस बल के वीर शहीदों के अद्वितीय बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया उन्होंने कहा कि हमारे शहीदों का बलिदान हमें निरंतर यह याद दिलाता है कि जनसेवा और राष्ट्र की सुरक्षा हमारा सर्वोपरि धर्म है झंडा दिवस हमें पुलिसकर्मियों के त्याग और समर्पण की याद दिलाता है उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारियों को सेवा, साहस एवं कर्त्तव्यपरायणता के उच्चतम मूल्यों को बनाए रखने हेतु प्रेरित किया और शपथ दिलाई कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे यह दिन उत्तर प्रदेश पुलिस बल के स्थापना और गौरव को समर्पित है, जो शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के समर्पण को दर्शाता है।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 