नौबस्ता पुलिस मैं चोरी का किया पर्दाफाश चोरी के सामान के साथ सरगना और ज्वैलर्स को किया गिरफ्तार
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर के थाना नौबस्ता पुलिस को बीते दिनों क्षेत्र में हुई चोरी की एक बड़ी घटना का खुलासा करने में महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपित लाल मुहम्मद को गिरफ्तार करने के साथ ही चोरी के जेवर खरीदने वाले एक ज्वेलर्स को भी पुलिस हिरासत में लिया है, पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) के निर्देश पर नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने गोपनीय सूचनाओं और तकनीकी सर्विलांस की मदद से चोरी की घटना की गहनता से जाँच शुरू की कड़ी मशक्कत के बाद, टीम ने चोरी के मुख्य आरोपित लाल मुहम्मद को धर दबोचा, पूछताछ में लाल मुहम्मद ने खुलासा किया कि चोरी के बाद उसने जेवर मछरिया निवासी योगेंद्र सोनी नामक ज्वैलर्स को बेचे थे इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, पुलिस ने ज्वैलर्स योगेंद्र सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसने चोरी का माल सस्ते दामों पर खरीदना स्वीकार किया पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी किए गए कुछ जेवर और अन्य सामान बरामद किए हैं इस सफल खुलासे में थाना नौबस्ता पुलिस टीम के निम्नलिखित सदस्यों की विशेष और अहम भूमिका रही इंस्पेक्टर नौबस्ता बहादुर सिंह, आवास विकास चौकी इंचार्ज शैलेंद्र राघव, उप निरीक्षक सोनू कुमार, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल ऋतिक, पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ जारी है ताकि क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में उनकी संलिप्तता का पता लगाया जा सके

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 