थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं का समाधान पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने दिए अधिकारियों को पारदर्शी व त्वरित कार्रवाई के निर्देश
केके द्विवेदी
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
थाना समाधान दिवस के अवसर पर आज थाना सचेंडी में पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेेश त्रिपाठीद्वाराफरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपस्थित फरियादियों से व्यक्तिगत रूप से संवाद करते हुए उन्होंने सभी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना है, ताकि आमजन को शीघ्र न्याय मिल सके। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को अनदेखा न किया जाए।
दिनेेश त्रिपाठी ने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि शिकायतों का त्वरित निस्तारण होगा तो जनता का पुलिस प्रशासन पर भरोसा और अधिक मजबूत होगा।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 