जिलाधिकारी ने परिषदीय विद्यालय मंधना प्रथम में एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया
कानपुर नगर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज परिषदीय संविलियन विद्यालय मंधना प्रथम का निरीक्षण कर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बिठूर विधानसभा क्षेत्र के बगदौधी बांगर में स्थित बूथ संख्या 48, 49, 50, 51 और 52 के बीएलओ से संवाद किया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से भी बातचीत कर उनके फॉर्म जमा करने की स्थिति जानी।
जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान तेजी से चल रहा है। प्रत्येक पात्र मतदाता तक एन्यूमरेशन फॉर्म पहुँचाए जा रहे हैं। इन फॉर्म में मतदाताओं को अपना मूल विवरण तथा माता-पिता और दादा-दादी से संबंधित उपलब्ध जानकारी भरनी है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति अपने माता-पिता अथवा दादा-दादी का विवरण देने में सक्षम नहीं है, तब भी उसका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। 9 दिसंबर के बाद आवश्यक होने पर संबंधित अभिलेख प्राप्त किए जा सकते हैं। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे, जबकि मृतक, शिफ्टेड और अबसेंटी व्यक्तियों के नाम सूची से हटाए जा सकें। जिन मतदाताओं के फोटो पुराने हैं, उनके अद्यतन फोटो भी लिए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि उन्हें प्राप्त सभी फॉर्म समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएँ और कोई भी फॉर्म लंबित न रहे।
उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे फॉर्म भरकर शीघ्र अपने बीएलओ को उपलब्ध कराएँ, जिससे मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन रूप में तैयार किया जा सके।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 