एनएच-34 पर तेज रफ्तार वाहनों पर नकेल, 362 गाड़ियां ओवरस्पीड में पकड़ी गई
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर नगर में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (एनएच-34) पर विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 8 स्थानों पर बैरियर स्थापित किए गए और तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई।
एनएच-34 पर हर 20 किलोमीटर पर लगाए गए 3 इंटरसेप्टर मोबाइल टीमों ने तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों की जांच की। 07 अक्टूबर 2025 को हुई कार्रवाई में कुल 362 वाहनों को ओवरस्पीडिंग पर चालान किया गया, जिनमें एनएच-34 पर 240 वाहन और एन एच-19 पर 122 वाहन शामिल रहे। इसके अलावा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। रॉन्ग साइड चलाने वाले 195 वाहन चालकों, ट्रिपल सवारी करने वाले 94 दोपहिया वाहन चालकों तथा 104 एसआरपी मामलों सहित अन्य 2274 मामलों में चालान किया गया। कुल मिलाकर 2667 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर ने आमजन से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें और सड़क पर गति सीमा का ध्यान रखें।

12 जोड़ों का विवाह हिन्दू रीति-रिवाज से पूर्ण थामा एक दूसरे का हाथ
अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जमींदार जगन्नाथ ने लड़ी थी लड़ाई किनारे के 18 गांवों सहित शहर के कुछ इलाकों रंग पंचमी का महत्त्व कुछ अलग ही है
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब की ऐतिहासिक गंगा मेला के संदर्भ में बैठक आयोजित की गई
औचक निरीक्षण में तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले, डीएम ने वेतन रोका
कानपुर नगर की पहली आईएसओ सर्टिफाइड तहसील बनी घाटमपुर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर एमएसएमई विकास कार्यालय में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 