खबर का हुआ असर आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार
Lकानपुर नगर प्रदेश टाइम्स
उपदेश टाइम्स द्वारा प्रसारित खबर का बड़ा असर सामने आया है। भौती में विजयदशमी के कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता अमितेश शुक्ल पर एक व्यक्ति से अभद्रता और रिवॉल्वर तानने का आरोप लगा था। इस खबर को उपदेश टाइम्स ने प्रमुखता से अपने चैनल में दिखाए था, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया। कानपुर कमिश्नरेट सचेंडी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमितेश शुक्ल को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक देशराज उप निरीक्षक अंकित मौर्य चौकी प्रभारी मंडी उप निरीक्षक राहुल यादव कांस्टेबल 5361 दीपक कुमार सभी थाना सचेडी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। थाना प्रभारी सचेडी के कुशल निर्देशन में गिरफ्तारी को अंजाम दिया गया
घटना के बाद से क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। लोगों का कहना है कि उपदेश टाइम्स ने जो सच दिखाया, उसी का नतीजा है कि आज पीड़ित को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। नागरिकों ने चैनल की निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि “उपदेश टाइम्स सिर्फ खबर नहीं दिखाता, असर भी दिखाता है।”

टीयूसीसी: श्रमिक अधिकारों की बुलंद आवाज़, कानपुर मंडल मे निर्वाचित हुए कानपुर नगर अध्यक्ष राकेश रावत
होली पर उज्ज्वला बहनों को योगी सरकार का तोहफा, जनपद 1,95,567 लाभार्थियों को मिला होली का तोहफा, खाते में पहुंचा निःशुल्क सिलेंडर की सब्सिडी
कानपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 792 अभ्यर्थियों का चयन
विषय: “23वें होली बाजार के अंतिम दो दिन में हर घंटे लकी ड्रॉ से उपहार”
टूटी खूनी गढ्ढेदार सड़कों के खिलाफ कांग्रेस का अनूठा सत्याग्रह त्यौहार और इम्तिहान के वक्त भी सरकार संवेदनहीन
शिक्षकों की मांगों को लेकर शिक्षक एमएलसी से की भेंट 