विजयदशमी पर भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने विजयदशमी एवं नवरात्रि के पावन अवसर पर रतनपुर, शताब्दी नगर, शिवली गांव, भीसार, पिपौरी, रमईपुर, दैलतपुर, नानकारी, गंगागंज, सरसौल, अकबरपुर, कल्याणपुर सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित दुर्गा पूजा, रामलीला और दशहरा कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रमों में शामिल होकर उन्होंने प्रभु श्रीराम की आरती की और क्षेत्रवासियों को बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक इस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “विजयदशमी का पर्व परंपरागत उत्साह और भव्यता से मनाया जाता है, जो समाज में सद्भाव, संस्कार और एकता का संदेश देता है।”भाजपा नेता ने आयोजन समितियों का आभार जताते हुए कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में भाग लेने से हमारी धरोहर और मान्यताओं के प्रति आस्था और विश्वास और गहरा होता है।इस अवसर पर उन्होंने भीसार गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कमल तिवारी (पूर्व जिला मंत्री भाजपा), श्री ओम द्विवेदी भाजपा नेता, अजय भदौरिया, शिवा सिंह, दीपक पांडे, और मुमताज़ मौजूद रहे।

हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
शौकत अली के बयान पर भड़की लाखन आर्मी , टोंस थाना थाना नर्वल में किया पुतला दहन 