काकादेव पुलिस की बड़ी सफलता – 445 ग्राम गांजा संग आरोपी गिरफ्तार, युवक से 445 ग्राम अवैध गांजा बरामद, पुलिस ने भेजा जेल
कानपुर में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की सख़्त कार्यवाही।
थाना काकादेव पुलिस को मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक काकादेव की टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से कुल 445 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोविन्द उर्फ बप्पन पुत्र सुरेश निवासी कच्ची बस्ती, विजय नगर थाना काकादेव, कानपुर नगर (उम्र लगभग 20 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर मुकदमा अपराध संख्या 240/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में जेल भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
एएसआई राजेश शर्मा, उ0नि0 अरविंद कुमार चौकी प्रभारी शांति नगर, उ0नि0 अनिल कुमार, उ0नि0 विजय कुमार सिंह, का0 अरविंद कुमार सिंह, का0 अमित कुमार।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 