प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता ही सेवा – उन्नाव के शंकरपुर सरोसी में कार्यकर्ताओं ने चलाया विशेष अभियान
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
आदरणीय लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देशभर में “सेवा पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला उन्नाव सरोसी मंडल में भी विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान ग्राम प्रधान शंकरपुर सराय श्री सर्वेश कुमार लोधी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गांव-गांव स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन हम सेवा और स्वच्छता को समर्पित कर मना रहे हैं। स्वच्छता ही सेवा है और यही हमारे संकल्प का आधार है।”
गांव की गलियों, सार्वजनिक स्थलों और मंदिर प्रांगणों में कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाकर ग्रामीणों को भी स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे और उन्होंने भी इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
यह कार्यक्रम केवल प्रधानमंत्री के जन्मदिन का उत्सव ही नहीं बल्कि समाज को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने का एक संकल्प भी है।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 