16 को कोलकाता में ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर लॉन्च करेंगे विवेक रंजन अग्निहोत्री
मुंबई (अनिल बेदाग) : फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्ममेकर की सच उजागर करने वाली फाइल्स ट्रिलॉजी का यह तीसरा पार्ट है, इससे पहले द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स आ चुकी हैं। यह फिल्म बंगाल के डायरेक्ट एक्शन डे और 1946 के कलकत्ता किलिंग्स की दर्दनाक घटनाओं को दिखाती है। रोमांचक टीज़र के बाद अब इसके ट्रेलर का इंतज़ार भी खत्म होने वाला है, क्योंकि फिल्ममेकर इसे कलकत्ता में 16 अगस्त को लॉन्च करने वाले हैं।
फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर कलकत्ता में रिलीज़ किया जाएगा। यह एक यादगार पल होने वाला है, इसलिए फिल्ममेकर कालीघाट जाकर आशीर्वाद लेंगे और फिर ट्रेलर लॉन्च करेंगे। ट्रेलर लॉन्च के बाद वे शहीद मीनार जाकर श्रद्धांजलि देंगे।
फिल्म का पहला टीज़र, जो जून में रिलीज़ हुआ था, ने अपने डरावने दृश्यों और गहरे माहौल से हलचल मचा दी थी। इसमें खून से सने विज़ुअल्स, एक कश्मीरी पंडित का चेतावनी भरा बयान “बंगाल दूसरा कश्मीर बनता जा रहा है” और जलती हुई मां दुर्गा की प्रतिमा शामिल थी।
द बंगाल फाइल्स को लिखा और डायरेक्ट किया है विवेक रंजन अग्निहोत्री ने, और इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार नज़र आएंगे। तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म, विवेक की फाइल्स ट्रिलॉजी का हिस्सा है, जिसमें द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स भी शामिल हैं। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी ‘बोलो राधे राधे’ में दिखेगा भारतीय जीवन का रंग मथुरा-वृंदावन से गांवों तक पहुंची ‘बोलो राधे राधे’, 9 भाषाओं में गूंजेगी कृष्ण भक्ति
अब सुरों की दुनिया में छाएंगे जय प्रकाश मिश्रा
‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस ‘कजिन ईशा’, फर्स्ट लुक में छाई विक्रांत-सुरभि की जोड़ी ‘कजिन ईशा’ के फर्स्ट लुक में दिखा इश्क का नया रंग
अक्षय कुमार की ‘समुक’ में रुक्मिणी मैत्र की एंट्री?
प्यार का जाल या मौत का खेल? ‘द मिसिंग गर्ल’ ने बढ़ाया सस्पेंस जब प्यार बना कातिल का हथियार, ‘द मिसिंग गर्ल’ की कहानी ने चौंकाया
‘बांद्रा बॉय’ : जब मीडिया ने अदालत बनने की ठानी, तब सच हार गया 