अनुराधा पौडवाल ने लगाए मंजीत गुलेरिया के साथ रोमांटिक सॉन्ग में चार चाँद
मुंबई (अनिल बेदाग) : बॉलीवुड की दिग्गज गायिका अनुराधा पौडवाल ने अरुण वासावड फिल्म्स के बैनर तले प्रस्तुत एक म्युजिकल एल्बम के लिए 29 जुलाई 2025 को मुम्बई मे स्थित सुरेश वाडकर के अजीवासन रिकार्डिंग स्टूडियो में 90 के दशक जैसे फ्लेवर वाला एक खूबसूरत रोमांटिक सॉन्ग रिकॉर्ड किया।
मंजीत गुलेरिया इस गीत के मेल गायक हैं एवं साथ ही वह ई.पी (एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर) भी हैं। मंजीत गुलेरिया के एमजीएमएम – मंजीत गुलेरिया म्यूजिकल मूड द्वारा ये म्युज़िक वीडियो रिलीज किया जाएगा जिसके निर्देशक मिस्टर राज (क्रिएटिव मीडिया यूएसए) हैं। इस गीत के संगीतकार बिलाल शफ़ी पटेल जबकि गीतकार जमील अहमद और
बिलाल शफ़ी पटेल हैं।
पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने आज एक सुन्दर रोमांटिक गीत रिकार्ड किया है जो श्रोताओ को 90 के दशक के मेलोडी गीतों की याद दिला देगा। सिंगर मंजीत गुलेरिया ने इसका मेल हिस्सा गाया है। फिल्म का संगीत अच्छा है और इसके बोल भी आकर्षक हैं।
अरुण वासावड ने कहा कि अनुराधा जी ने आवाज देकर गीत मे चार चांद लगा दिया है। जल्द ही अमेरीका मे इसके वीडियो की शूटिंग होगी और फिर इसे रिलीज़ किया जाएगा।

‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी ‘बोलो राधे राधे’ में दिखेगा भारतीय जीवन का रंग मथुरा-वृंदावन से गांवों तक पहुंची ‘बोलो राधे राधे’, 9 भाषाओं में गूंजेगी कृष्ण भक्ति
अब सुरों की दुनिया में छाएंगे जय प्रकाश मिश्रा
‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस ‘कजिन ईशा’, फर्स्ट लुक में छाई विक्रांत-सुरभि की जोड़ी ‘कजिन ईशा’ के फर्स्ट लुक में दिखा इश्क का नया रंग
अक्षय कुमार की ‘समुक’ में रुक्मिणी मैत्र की एंट्री?
प्यार का जाल या मौत का खेल? ‘द मिसिंग गर्ल’ ने बढ़ाया सस्पेंस जब प्यार बना कातिल का हथियार, ‘द मिसिंग गर्ल’ की कहानी ने चौंकाया
‘बांद्रा बॉय’ : जब मीडिया ने अदालत बनने की ठानी, तब सच हार गया 