म्यूजिक वीडियो ‘तेरे बिना जीना नहीं’ जारी
शान से एंटरटेनमेंट के बैनर तले शांतनु भामरे द्वारा निर्मित बहुप्रतीक्षित म्यूजिक वीडियो ‘तेरे बिना जीना नहीं’ जारी कर दिया गया है। इस म्यूजिक वीडियो में बॉलीवुड अभिनेता शांतनु भामरे और नवोदित अभिनेत्री रुचिता अगलावे अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आयेंगे। गाने की वीडियो शूटिंग पुणे के कुंडलिका घाटी में शांतनु भामरे के निर्देशन में की गई है, सिनेमेटोग्राफी और एडिटिंग सुमित यांडे ने की है। मेकअप मैन और हेयर आर्टिस्ट सिया राठौड़ हैं। कॉस्ट्यूम और ज्वेलरी ‘शौर्य कलेक्शन’ द्वारा उपलब्ध कराया गया है। जेनरेशन Y और जेनरेशन Z (मिलेनियल्स) को ध्यान में रखकर बनाए गए इस म्यूजिक वीडियो के लिए गीतकार अरिजीत चौहान द्वारा लिखे दिल को छू लेने वाले गीत को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार शंकर मलिक ने और स्वर दिया है सिंगर शिवानी कश्यप और अरिजीत चौहान ने। ‘तेरे बिना जीना नहीं’, वीडियो फॉर्मेट के अलावा फेसबुक, इंस्टाग्राम, विंक, जियोसावन, यूट्यूब म्यूजिक, एप्पल म्यूजिक, आईट्यून्स, गाना, स्पॉटिफाई, हंगामा म्यूजिक, रेसो आदि जैसे सभी ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। साथ ही सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों के लिए कॉलर ट्यून्स भी उपलब्ध हैं। इस म्यूजिक वीडियो को बहुत जल्द ही संगीतप्रेमियों के लिए हंगामा प्ले, हंगामा, वनप्लस टीवी, एमआई एलईडी टीवी, टाटा प्ले म्यूजिक, हेफ्टीवर्स, टीसीएल, अमेज़न फायरटीवी स्टिक, एयरटेल डिजिटल टीवी,ज़ी5, शाओमी, वोडाफोन प्ले, एयरटेल वीडियो ऑन डिमांड, डायलॉग वीआईयू, मेटा फेसबुक के अलावा विभिन्न ओटीटी पर भी जारी किया जाएगा। निर्माता शांतनु भामरे इस रोमांटिक म्यूजिक वीडियो की मार्केटिंग और प्रमोशन के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि इसे व्यापक पहुंच के लिए अच्छी संख्या में ऑर्गेनिक व्यूज मिल सके। विदित हो कि कला और वाणिज्य के क्षेत्र में एक्टिव रहने वाले शख़्सियत शांतनु भामरे बॉलीवुड फिल्म ‘फायर ऑफ लव : रेड’ के पूर्व ‘कॉलर बम’ (2021), ‘मंत्र’ (2017), ‘एनिमी’ (2013), ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ (2019) और ‘झलकी’ (2019) जैसी कई हिंदी फीचर फिल्मों में दमदार भूमिका निभा चुके हैं। फिल्मों में हर तरह की भूमिका निभाने की चाहत रखने वाले अभिनेता शांतनु भामरे को बॉलीवुड के चर्चित फिल्म निर्माता राजीव चौधरी ने अपनी नवीनतम फिल्म ‘शक- द डाउट’ के लिए हाल ही में अनुबंधित किया है। इस फिल्म का निर्माण, लेखन और निर्देशन राजीव चौधरी करेंगे और इसका संगीत हृजू रॉय देंगे। इस फिल्म के तीन गाने रिकॉर्ड किए जा चुके हैं। फिल्म की शूटिंग लंदन में होगी।
शांतनु भामरे ‘शक- द डाउट’ में एक अंडरवर्ल्ड डॉन का मुख्य किरदार निभाएंगे। बॉलीवुड हिंदी फिल्म ‘शक- द डाउट’ के अलावा ‘न्यूयॉर्क से हरिद्वार’, ‘ब्रेकिंग न्यूज’, ‘भगवा’ और ‘सॉरी मदर’ में भी शांतनु भामरे काफी महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगे।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी ‘बोलो राधे राधे’ में दिखेगा भारतीय जीवन का रंग मथुरा-वृंदावन से गांवों तक पहुंची ‘बोलो राधे राधे’, 9 भाषाओं में गूंजेगी कृष्ण भक्ति
अब सुरों की दुनिया में छाएंगे जय प्रकाश मिश्रा
‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस ‘कजिन ईशा’, फर्स्ट लुक में छाई विक्रांत-सुरभि की जोड़ी ‘कजिन ईशा’ के फर्स्ट लुक में दिखा इश्क का नया रंग
अक्षय कुमार की ‘समुक’ में रुक्मिणी मैत्र की एंट्री?
प्यार का जाल या मौत का खेल? ‘द मिसिंग गर्ल’ ने बढ़ाया सस्पेंस जब प्यार बना कातिल का हथियार, ‘द मिसिंग गर्ल’ की कहानी ने चौंकाया
‘बांद्रा बॉय’ : जब मीडिया ने अदालत बनने की ठानी, तब सच हार गया 