जिले में दीपावली से पहले अवैधआतिशबाजी की फैक्ट्री पकड़ी: पुलिस को बड़ी कामयाबी
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़
फर्रुखाबाद अवैध आतिशबाजी की फैक्ट्री की जानकारी मिलने पर थाना मऊ दरवाजा पुलिस ने एसओजी टीम व सर्विलांस टीम एवं फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के साथ थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला गढ़ी बहादुर हिम्मत खां में पूर्व सभासद परसोत्तम वर्मा के आवास के निकट उनके निर्माणाधीन गेस्ट हाउस में छापा मारा। गेस्ट हाउस में कई नाबालिग मजदूरों को आतिशबाजी बनाते व आतिशबाजी का भंडार देखकर पुलिस वाले भौंचक्के रह गए। फैक्ट्री में अवैध रूप से अनार बनाए जा रहे थे। पुलिस ने अनार से भरी दर्जनों बोरियों को कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने परसोत्तम वर्मा के भाई राजेंद्र वर्मा के पुत्र रवि उर्फ सेट्टी एवं मोहल्ला शमशेर खानी निवासी चार नाबालिग मजदूरों को हिरासत में ले लिया। जिनमें शिवा पुत्र संजीव राजन पुत्र सियाराम गोपाल पुत्र रितेश एवं कृष्णा पुत्र वीरेंद्र शामिल है। मजदूर ने मीडिया को बताया कि वह बीते दिनों से 400 रुपए की दिहाड़ी पर आतिशबाजी बना रहे थे उन्हें ऋषि ने कम पर बुलाया था। नाबालिक मजदूरों की जानकारी मिलने पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनिल प्रताप व सहायक अजीत कुमार नाबालिगों से मजदूरी करने के मामले में जांच पड़ताल कर कार्रवाई की।
बताया गया है कि रवि के मोहल्ला हाता रोशन खां स्थित मकान में भी आतिशबाजी का काफी भंडार पाया गया। आतिशबाजी को पुलिस वाहनों में भरकर ले जाया गया।

एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण
दिल दहला देने वाला हादसा अज्ञात डंपर ने कार मारी जोरदार टक्कर , मौसी-भांजे की मौत 