सोनार नरहरी सेना व जौनपुर सर्राफा एसोसिशन ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर को सौंपा ज्ञापन
उपदेश टाइम्स समाचार पत्र ब्यूरो प्रमुख संतोष कुमार जौनपुर उत्तर प्रदेश
फरार अपराधियों की गिरफ्तारी का किया मांग
जौनपुर। सोनार नरहरी सेना व जौनपुर सर्राफा के पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा को ज्ञापन सौंपा है। पुलिस अधीक्षक को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि एक अन्य गोली मारने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी किया जाए ।बताते चलें कि सर्राफा व्यापारी विक्रांत सेठ कोयलारी बाजार 9 अक्टूबर को अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दिया जिनका इलाज के दौरान मृत्यु हो गया। सूचना होने पर सोनार नरहरी सेना व जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन करने का आवाहन किया था लेकिन तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक के सूझबूझ के कारण प्रदर्शन नहीं हुआ तो पुलिस अधीक्षक द्वारा सोनार नरहरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार वर्मा को अपनी बात रखने के लिए मिलने का समय दिया था तो सांय काल इस पूरे मामले को लेकर जौनपुर सर्राफा व्यापारियों के जिला अध्यक्ष अमर जौहरी व सोनार नहरी सेना के जिला अध्यक्ष सुजीत वर्मा एडवोकेट दीवानी न्यायालय,शुभ सेठ के साथ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा को ज्ञापन सौंपे , ज्ञापन में यह मांग किया गया कि पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराया जाए ,तथा पूरे परिवार को एक लाइसेंसी रिवाल्वर दिलाया जाए और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रूपया आर्थिक सहायता राज्य सरकार से दिलाया जाए । राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार वर्मा जी ने यह मांग रखा जिसमें प्रमुख रूप से जौनपुर जिला अध्यक्ष सुजीत वर्मा एडवोकेट ने मांग किया कि सोनार बंधु के सर्राफा के मुख्य मार्केट और उसके आस पास सुरक्षा के दृष्टि से शाम के समय पुलिस की पहरा लगाया जाए ताकि जिला में हो रही घटना से बच सकें। तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने भरोसा दिये कि सबसे पहले खुटहन और केराकत क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस लगाया जाएगा और जल्द ही सभी घटनाओं में खुलासा कर दिया जाएगा। इस अवसर पर , जिला अध्यक्ष जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन अमर जौहरी,शुभ सेठ जिला अध्यक्ष मछलीशहर व सराफा एसोसिएशन केराकत, अविरल एडवोकेट ,दिलीप सेठ मंडल अध्यक्ष , सतीश सेठ, शुभम सेठ , धीरज सेठ “पत्रकार” समेत आदि सोनार बंधु मौजूद थे।

सड़कों का विस्तार, विकास की नई राह बेहतर संपर्क के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने की चुनौती
11 हजार दीपों की आभा से जगमगाया देवी धाम बसौली, विधायक रमेश सिंह और उनकी पत्नी नीलम सिंह ने दीप जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम का किया शुभारंभ
पीएम बिना टेलीप्रॉन्पटर के अगर वंदे मातरम सुना देंगे तो राजनीति छोड़ देंगे : संजय सिंह
अधिवक्ता साथियों के हितों की रक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : सुरेंद्र प्रजापति
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव : आत्मबोध और तत्वदर्शी सद्गुरु की खोज
ऋषिकोंडा बीच की खूबसूरती पर्यटकों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करती है : हेमंत तिवारी 