ऋषिकोंडा बीच की खूबसूरती पर्यटकों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करती है : हेमंत तिवारी
विशाखापत्तनम पहुंचे मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ने समुद्र तट की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की
उपदेश टाइम्स जौनपुर
जौनपुर। आंध्र प्रदेश के प्रमुख तटीय शहर विशाखापत्तनम के प्रसिद्ध ऋषिकोंडा समुद्र तट पर गुरुवार को पहुंचे मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने समुद्र तट की स्वच्छता और प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की। दो वर्ष बाद यहां पहुंचने पर उन्होंने बंगाल की खाड़ी के स्वच्छ जल और साफ-सुथरे तट को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।
हेमंत तिवारी ने कहा कि “दो साल बाद ऋषिकोंडा बीच आने का अवसर मिला। यहां समुद्र का स्वच्छ पानी, साफ तट और प्राकृतिक वातावरण मन को गदगद करने वाला है। ऋषिकोंडा बीच की खूबसूरती पर्यटकों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करती है।”
उन्होंने कहा कि समुद्र तटों की सुंदरता और स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पर्यटकों को भी प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर डालना चाहिए तथा समुद्री पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों से बचना चाहिए।
कहा कि देश के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों का संरक्षण स्थानीय प्रशासन के प्रयासों के साथ जनसहभागिता से ही संभव है। स्वच्छ और सुंदर समुद्र तट पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देते हैं।

सड़कों का विस्तार, विकास की नई राह बेहतर संपर्क के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने की चुनौती
11 हजार दीपों की आभा से जगमगाया देवी धाम बसौली, विधायक रमेश सिंह और उनकी पत्नी नीलम सिंह ने दीप जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम का किया शुभारंभ
पीएम बिना टेलीप्रॉन्पटर के अगर वंदे मातरम सुना देंगे तो राजनीति छोड़ देंगे : संजय सिंह
अधिवक्ता साथियों के हितों की रक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : सुरेंद्र प्रजापति
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव : आत्मबोध और तत्वदर्शी सद्गुरु की खोज
संतोष कुमार बने इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के वाराणसी मंडल अध्यक्ष 