‘‘वर्तमान समय में ज्ञान दान युग धर्म है।’’ …..उमानंद शर्मा
गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत में 424वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना
गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘‘एन्क्राइट इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बिजनौर लखनऊ’’ के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 424वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार की सक्रीय कार्यकत्री श्रीमती मुन्नी देवी जी ने अपने प्रिय जीवनसाथी स्व. राज वल्लभ दास गुप्ता जी की स्मृति में भेंट किया तथा सभी छात्र-छात्राओं, संकाय सदस्यों, विभागाध्यक्षों एवं फार्मेसी के अधिकारीगणों को (हिन्दी) अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।
इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ‘‘वर्तमान समय में ज्ञान दान युग धर्म है।’’ संस्थान के प्रधानाचार्य प्रो. अरूण ने धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया।
इस अवसर पर उमानंद शर्मा, सर्वश्री, देवेन्द्र सिंह, विजय, श्रीमती मुन्नी देवी एवं संस्थान के चेयरमैन डॉ. कीर्ति कुमार, सी.ओ.ओ. डॉ. रितिका रोहतांगी अरोरा, सी.ई.ओ. करन रोहतांगी, अर्जुन रोहतांगी, सुनील रोहतांगी, श्रीमती निविदिता रोहतांगी विभागाध्यक्ष, चिकित्सकगण एवं छात्र-छात्रायें मौजूद थे।

डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
लखनऊ : डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच (DAREM) के राष्ट्रीय कार्यालय में मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि मनाई गई
International Media Press Club Reg
राज्य स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में वेरोनिका वर्मा का जलवा, के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ की जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने जीता कांस्य पदक
INTERNATIONAL MEDIA PRESS CLUB (Regd.)
“सैनिक स्वराज सेना” की मासिक बैठक संपन्न 