‘‘पूर्वजों की स्मृति में ज्ञान दान उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।’’ …..उमानंद शर्मा
गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘‘एन्क्राइट कालेज ऑफ फार्मेसी, मोहनलालगंज, लखनऊ’’ के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 423वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार की सक्रीय कार्यकर्ता श्री शिव प्रसाद सिंह जी ने अपनी प्रिय जीवनसाथी स्व. निधि सिंह की स्मृति में भेंट किया तथा सभी छात्र-छात्राओं, संकाय सदस्यों, विभागाध्यक्षों एवं फार्मेसी के अधिकारीगणों को (हिन्दी) अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।
इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ‘‘पूर्वजों की स्मृति में ज्ञान-दान उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।’’ श्री शिव प्रसाद सिंह, एवं संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार जायसवाल ने भी अपने व्यक्त किये तथा संस्थान की लता मौर्या ने धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया।
इस अवसर पर उमानंद शर्मा, सर्वश्री, देवेन्द्र सिंह, श्री शिवप्रसाद सिंह, विजय, एवं संस्थान के चेयरमैन डॉ. कीर्ति कुमार, सी.ओ.ओ. डॉ. रितिका रोहतांगी अरोरा, सी.ई.ओ. श्री करन रोहतांगी, एच.ओ.डी. श्रीमती अनुज्ञा गुप्ता विभागाध्यक्ष, चिकित्सकगण एवं छात्र-छात्रायें मौजूद थे।

डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
लखनऊ : डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच (DAREM) के राष्ट्रीय कार्यालय में मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि मनाई गई
International Media Press Club Reg
राज्य स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में वेरोनिका वर्मा का जलवा, के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ की जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने जीता कांस्य पदक
INTERNATIONAL MEDIA PRESS CLUB (Regd.)
“सैनिक स्वराज सेना” की मासिक बैठक संपन्न 