पूर्व सेवा के कार्यकाल को वर्तमान सेवा में जोड़ने और निलंबन बहाली के बंद पोर्टल को खोलने की मांग
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बेसिक शिक्षा निदेशक को भेजे ज्ञापन
लखनऊ शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं को लगातार उठाने वाले संगठन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल को ज्ञापन भेजकर शिक्षकों की पूर्व सेवा के कार्यकाल को वर्तमान सेवा में जोड़ने और निलंबन बहाली के बंद पोर्टल को खोलने की मांग की है।
प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि ऐसे शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी जो पूर्व में किसी भी विभाग में कार्यरत थे उनकी पूर्व सेवा की अवधि को वर्तमान सेवा में जोड़ने हेतु उनके प्रार्थनापत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्राप्त होने पर उनके द्वारा सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को प्रेषित किए जा रहे हैं। ऐसे शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की पूर्व सेवा को वर्तमान सेवा में जोड़ने का शासनादेश पूर्व से है। उस आदेश का अनुपालन करते हुए उनकी पूर्व की सेवा को जोड़ते हुए यदि वो पुरानी पेंशन योजना के अंतर्गत आ रहे हैं तो उनसे भी पुरानी पेंशन हेतु विकल्प पत्र प्राप्त किए जाने चाहिए।
प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश महामंत्री भगवती सिंह ने बताया कि शिक्षकों की निलंबन-बहाली प्रक्रिया में पारदर्शिता हेतु विभाग द्वारा एनआईसी से पोर्टल बनवाया गया था जिसके माध्यम से अनुशासनिक कार्यवाही के उपरान्त निलंबित शिक्षकों की बहाली की कार्यवाही नियमानुसार पूर्ण कर ऑनलाइन विद्यालय आवंटन की कार्यवाही किए जाने की व्यवस्था की गयी थी, परन्तु शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया गतिमान होने के कारण उक्त पोर्टल को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। समायोजन प्रक्रिया में विसंगतियाँ होने के कारण मामला न्यायालय में जाने से समायोजन प्रकिया में विलम्ब हो रहा है, जिसका खामियाजा निलंबित शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है जबकि इन शिक्षकों की जाँच नियमानुसार पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने कहा कि निलम्बन-बहाली के बंद पड़े पोर्टल को शीघ्र पुनः खोला जाना चाहिए जिससे निलंबन बहाली के उपरान्त ऑनलाइन विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण की जा सके।

शारदीय नवरात्रि की पंचमी पर सजे माता के दरबार में जयकारों के उमड़े भक्त
मिशन शक्ति अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
लखनऊ : डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच (DAREM) के राष्ट्रीय कार्यालय में मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि मनाई गई
International Media Press Club Reg
राज्य स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में वेरोनिका वर्मा का जलवा, के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ की जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने जीता कांस्य पदक 