शराबी पति ने पत्नी को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
शराबी पति ने अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। मर्डर से पहले पति ने घर में लगे कैमरे बंद कर लोहे की रॉड से पत्नी पुष्पांजलि को बुरी तरह पीटा। घायल हालत में छोड़कर भाग गया। हैलट में करीब 6 घंटे तक पत्नी का इलाज चला मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया परिवार के लोगों के मुताबिक, पति हरिशंकर शराब का लती था। पुष्पांजलि इसका विरोध करती थी सोमवार को भी शराब पीकर घर आए पति हरिशंकर को पत्नी की बातें अच्छी नहीं लगीं और उसने लोहे की राड से बुरी तरह पीटकर हत्या कर दी। आरोपी हरिशंकर के खिलाफ पुष्पांजलि के भाई ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस हरिशंकर की तलाश कर रही है। गुजैनी निवासी हरिशंकर अग्निहोत्री की शादी 2011 में पुष्पांजलि उर्फ पूजा से हुई थी। पुष्पांजलि के भाई संजय दीक्षित ने बताया, शादी के बाद पता चला कि हरिशंकर शराब पीने का आदी है उसको कई बार मना किया गया, लेकिन वो नहीं माना। हरिशंकर मेरी बहन के साथ आए दिन मारपीट करता था। इससे परेशान होकर साल भर पहले पुष्पांजलि ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। परिवार परामर्श केंद्र में मामला गया था। वहां हरिशंकर के माफी मांगने के बाद समझौता हो गया था। संजय दीक्षित ने कहा कि मुझे पता नहीं पता था कि हरिशंकर मेरी बहन की हत्या भी कर सकता है। मायके वालों ने बताया कि पुष्पांजलि की हत्या करने से पहले हरिशंकर ने कैमरे भी बंद कर दिये थे पुलिस की जांच में भी सामने आया है कि घंटे भर पहले से कैमरे बंद थे।
महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। हत्यारोपी हरिशंकर की तलाश में छापेमारी की जा रही है पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने से मौत का कारण और स्पष्ट हो जाएगा जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएंगा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी
कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना 