म्यूज़िक मंकी एंटरटेनमेंट का शुभारंभ
नवोदित प्रतिभाओं को प्रकाश में लाने के उद्देश्य से बॉलीवुड के दिग्गज कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा संगीत की विरासत को बिल्कुल नए अंदाज में म्यूजिक लेबल ‘म्यूजिक मंकी’ के जरिए बयां करने जा रहे हैं। रेमो डिसूजा, सचिन चव्हाण, लिजेल रेमो डिसूजा, मोहित सिंह और सौरभ मेहता के द्वारा संयुक्तरूप से संचालित म्यूजिक मंकी एंटरटेनमेंट का शुभारंभ 3 अक्टूबर को नवरात्रि के पहले दिन अंधेरी (पश्चिम), मुंबई स्थित ‘द क्लब’ में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान किया गया। इस कार्यक्रम में फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज धर्मेश, साजिद (साजिद वाजिद), सलमान यूसुफ खान, एली अवराम, शक्ति मोहन, मीत ब्रदर्स, अजय गुप्ता, दीपेंद्र कुमार शर्मा, सोना मेधी, अंजन भट्टाचार्य, राकेश कुमार, दिलबाग सिंह, अमन त्रिखा और कई अन्य लोग मौजूद थे, जिन्होंने प्रसिद्ध निर्देशक/कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनके सहयोगियों सचिन चव्हाण और मोहित सिंह के ड्रीम प्रोजेक्ट का समर्थन किया और उम्मीद जताई कि ‘म्यूजिक मंकी’ एंटरटेनमेंट उद्योग में क्रांति लाने की दिशा में अग्रसर रहते हुए वैश्विक मनोरंजन का मानक वाहक के रूप में सफलता के शिखर पर पहुंचेगा।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़, पहली हॉरर-कॉमेडी में हंसी का तड़का लगाएंगी ईशा देओल ईशा देओल की ‘घूंघट’ में छिपा है बड़ा रहस्य
यूनेस्को सम्मान से चमकी उर्वशी रौतेला की वैश्विक पहचान, यूनेस्को सम्मान से जगमगाया उर्वशी रौतेला का वैश्विक सफर, उर्वशी रौतेला बनीं ग्लोबल गौरव, यूनेस्को ने दिया सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सम्मान
कान्स 2026 में छाईं सेज़ल शर्मा, रेड कार्पेट से भारत पवेलियन तक बिखेरा जलवा
सोलर कुकर पर पकता अदाह शर्मा का स्टारडम दाल-चावल से बनी अदाह शर्मा की स्टार बॉडी ₹375 करोड़ की हीरोइन, लेकिन थाली देसी: अदाह का क्लीन ईटिंग मंत्र
इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में दिखेगी उर्वशी रौतेला की इमोशनल स्ट्रेंथ ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में उर्वशी रौतेला का दमदार कमबैक ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में उर्वशी रौतेला का नया रंग
परंपराओं को चुनौती देती ‘रजनी की बारात’ उल्का गुप्ता की ‘रजनी की बारात’ ने मचाई हलचल 