संचारी रोग नियंत्रण अभियान रैली का जिलाधिकारी ने झंडी दिखाकर किया रवाना
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़
आज जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने आज कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने रैली में शामिल सभी लोगों को संचारी रोगों की रोकथाम के लिए शपथ भी दिलाई।
रैली का उद्देश्य जनता में संचारी रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें रोकने के उपायों की जानकारी देना था। जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखना और व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाना अत्यंत आवश्यक है। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने रैली को सफल बनाने और संचारी रोगों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अपने विचार रखे। रैली के माध्यम से लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य उपायों की जानकारी दी गई, जिससे संचारी रोगों के प्रसार को रोका जा सके।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र बदले , दो थाना अध्यक्ष लाइन हाजिर
करवाचौथ पर्व को लेकर बाजारों में उमड़ीभीड़ ,सुहागिनों ने खूब की खरीदारी
गंगा पार कर घास काटने गई छात्रा गंगा से डूबने से हुई मौत, दो बच्चे सकुशल बचे
धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
राजमार्ग पर कई स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था खराब तथा अन्य समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
आशवी भवन में पांचवीं बार विराजे गणपति, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे 