ऑपरेशन मुस्कान की सफलता से लौटी परिजनों के चेहरे पर मुस्कान। गुमशुदा बालक को सकुशल परिजनों से मिलाया
उपदेश टाइम्स एटा
एटा कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय बालक के घर से बिना बताए अचानक लापता होने की सूचना पुलिस को मिली। बालक के गुम होने से परिवार में चिंता और भय का माहौल था। घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली नगर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बालक की खोजबीन शुरू की। पुलिस की सतर्कता और तत्परता से गुमशुदा बालक को कुछ ही घंटों में सकुशल खोज लिया गया और उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। बालक के सुरक्षित वापस लौटने से परिजनों के चेहरों पर राहत और खुशी की लहर दौड़ गई। इस त्वरित और सफल कार्यवाही की स्थानीय नागरिकों और परिजनों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की है। पुलिस की इस जिम्मेदारी भरी भूमिका ने एक बार फिर यह साबित किया है कि “ऑपरेशन मुस्कान” जैसे प्रयास बच्चों की सुरक्षा और उनके भविष्य के लिए कितना महत्वपूर्ण है।
थाना कोतवाली नगर पुलिस की इस सराहनीय पहल से न सिर्फ एक परिवार को राहत मिली बल्कि समाज में पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है।

अधिवक्ता के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की एटा से फिर उठी मांग
“फिट इंडिया साइकिलिंग ड्राइव” के विजेताओं को किया सम्मानित
एटा महोत्सव में संयुक्त प्रेस क्लब का अखिल भारतीय पत्रकार सम्मेलन, युद्ध और शांति में पत्रकारिता की भूमिका पर गंभीर विमर्श एवं उपदेश टाइम्स के मान पाल सिंह कों किया गया सम्मानित
बीपीएस पब्लिक स्कूल, एटा में आयोजित विदाई समारोह
ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर,हुआ हाथ में फ्रैक्चर, बाइक हुई चकनाचूर
मुख्य आरक्षी विजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई 