भाजपा के सदस्यता अभियान का दूसरा चरण 1 से 15 अक्टूबर तक होगा
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक हुई भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर दक्षिण जिले की सदस्यता अभियान की समीक्षा की। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि जिन बूथों पर लक्ष्य से कम सदस्यता हुई है वहां पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के बाद कार्यकर्ता घर-घर जाकर कम से कम 100 सदस्य बनाएंगे कम सदस्यता वाले चिन्हित बूथों पर सदस्यता बढ़ाने के लिए प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से लगाया गया है भाजपा एक से 15 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान का दूसरा चरण शुरू करेगी पार्टी द्वारा 16 से 31अक्तूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा सक्रिय सदस्य बनने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को 100 सदस्य बनाना अनिवार्य होगा एवं ₹100 की धनराशि नमो ऐप के माध्यम से भुगतान करना होगा। एक से 15 अक्तूबर तक सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में प्रमुख बाजारों, रेलवे स्टेशन बस स्टेशन, कचहरी, विश्व विद्यालय, महाविद्यालयों में संपर्क के अलावा सामाजिक संगठन सभी सामाजिक वर्ग युवा, महिला, उद्यमी, किसान, अधिवक्ता, रिटायर्ड अधिकारी द्वारा कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति का आधार सदस्यता है संगठन की सदस्यता ही संगठन की आत्मा है पार्टी की सदस्यता हमारी विचारधारा की प्रक्रिया है भाजपा राजनीतिक सुख हासिल करने के लिए राजनीति नहीं करती है। भाजपा का सदस्यता अभियान सर्व स्पर्शी सर्व समावेशी होगा इसका मूल उद्देश्य भाजपा की राष्ट्र प्रथम की विचारधारा को जनता के बीच पहुंचाना है पार्टी कार्यकर्ता घर घर संपर्क कर सदस्यता अभियान में जुटें बैठक में कौशल किशोर दीक्षित, राम बहादुर यादव, सुनील नारंग, विनोद मिश्रा, विजय संजीव बेरी आदि मौजूद रहे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी
कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना 