राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह किशोर (बच्चा जेल) से बाल अपचारी फरार, मचा हड़कंप
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित संप्रेक्षण ग्रह जखा याकूतगंज का एक मामला आया जिसमें राजकीय बाल संप्रेषण गृह किशोर बच्चा जेल से बाल अपचारी फरार हो गया फरार होने पर हड़कंप मच गया बाल अपचारी व केयर टेकर समेंत चार पर मुकदमा दर्ज किया गया
जानलेवा मुकदमें में राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह किशोर जखा याकूतगंज में निरुद्ध बाल अपचारी फरार हो गया
मामले में फरार बाल अपचारी सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है जानकारी के अनुसार जनपद मैनपुरी के थाना व कस्बा करहल निवासी बाल अपचारी को अ0सं0 257/24 धारा 103(1), 109, 307, 317(2) BNS दिनांक 07/07/2024 को बाल सम्प्रेक्षण गृह में निरुद्ध किया गया था बीती 31 अगस्त को शाम करीब 5:40 बजे राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह की बाहरी दीवार से फांदकर भाग गया भागने की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई मामले में जिला प्रोबेशन अधिकारी नें कोतवाली फतेहगढ़ में फरार बाल अपचारी, केयर टेकर राजकुमार, आउट सोर्सिंग कर्मचारी अश्वनी कुमार, विजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, पुलिस तलाश में जुटीहै

एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण
दिल दहला देने वाला हादसा अज्ञात डंपर ने कार मारी जोरदार टक्कर , मौसी-भांजे की मौत