फिल्म समीक्षा : ‘ओये चिल मार’
बैनर : तुलसीराम प्रोडक्शन हाउस
रिलीज डेट : 25.09.2026
कलाकार : तेजस देव, श्रेय पारीक, प्राची बंसल, कीर्ति चौधरी, शिखा पांडेय, सुजीत अस्थाना, प्रशांत मोहिते, प्रवीन चन्द्रा, निधि उत्तम, मीनू शर्मा, अतुल तिवारी और सूफिया तनवीर आदि।
*डायरेक्टर : नितिन एम. रोकड़े
*निर्माता : तुलसीराम देवरुखकर
*शैली : सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर
*संगीत : असलम केई
*गीतकार : ईश्वरी फ्रांसिस
*छायांकन : फारूख खान
*क्रिटिक्स रेटिंग : *** 3.5
तुलसीराम प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले तुलसीराम देवरुखकर निर्मित और नितिन एम. रोकड़े निर्देशित फिल्म ‘ओये चिल मार’ दोस्ती, प्रेम, हास्य, रहस्य और सोशल मीडिया की दुनिया को जोड़ती है। बनारस की पृष्ठभूमि फिल्म को खास रंग देती है।
कहानी प्रेम ठाकुर (श्रेय पारीक) और उसके दोस्तों गुड्डू दुबे (तेजस देव), गोवर्धन (सुजीत अस्थाना) और विकास (प्रशांत मोहिते) के इर्द-गिर्द घूमती है। प्रेम सुमी सिंह (प्राची बंसल) से प्रेम करता है, जबकि उसके पिता दिनेश ठाकुर (अतुल तिवारी) उसकी शादी नेहा (कीर्ति चौधरी) से कराना चाहते हैं। दोस्तों के साथ प्रेम बनारस की मीनल ठाकुर (मीनू शर्मा) की हवेली पहुंचता है। हवेली में नेहा, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर काजल (सूफिया तनवीर), स्नेहा (शिखा पांडेय) और अन्य किरदारों के बीच नोक-झोंक और हास्य परिहास के बीच होली के दिन काजल का अपहरण होने के बाद फिल्म का घटनाक्रम रोमांच और रहस्य की ओर बढ़ता है। नवोदित तेजस देव फिल्म में अपनी उपस्थित दर्ज कराते हैं। श्रेय पारीक, प्राची बंसल, कीर्ति चौधरी, शिखा पांडेय, सुजीत अस्थाना, प्रशांत मोहिते, प्रवीन चन्द्रा, निधि उत्तम और मीनू शर्मा का अभिनय ठीक-ठाक है। वरिष्ठ अभिनेता अतुल तिवारी और सूफिया तनवीर ने प्रभावशाली अभिनय किया है। डीओपी फारूख खान ने बनारस की गलियों, हवेली और स्थानीय माहौल को खूबसूरती से कैमरे में उतारा है। असलम केई का बैकग्राउंड स्कोर फिल्म के कई दृश्यों को प्रभावी बनाता है। गीत-संगीत सामान्य है, जबकि लाल दुपट्टा’ गीत सोशल मीडिया पर खूब वायरल है।
निर्देशक नितिन एम. रोकड़े ने कॉमेडी, रोमांस, पारिवारिक भावनाओं और रहस्य को संतुलित ढंग से पर्दे पर प्रस्तुत किया है। निर्देशन के साथ फिल्म के संकलन की जिम्मेदारी भी संभाली है। पटकथा- संवाद लेखन यश ईश्वरी, अभिषेक शशि कुमार, तनवीर दुर्रानी और नितिन रोकड़े ने मिलकर किया है। कुल मिलाकर, ‘ओये चिल मार’ एक पारिवारिक फिल्म है। यह फिल्म मुंबई के सिनेपोलिस सिनेमा, अंधेरी (पश्चिम) समेत देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। नजदीकी सिनेमाघर में यह फिल्म एक बार जरूर देखनी चाहिए।
समीक्षक : काली दास पाण्डेय

दिल दीवाना हो गया रिव्यू: रिश्तों की मिठास, प्यार का एहसास और संगीत का खूबसूरत सफर
फिल्म रिव्यू: “हाय ज़िंदगी” कानून और समाज को आईना दिखाती साहसिक कहानी
पर्यटकों का ननिहाल हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विविधता को समर्पित एक अद्भुत रचना — उमेश कुमार सिंह
बंद करो लड़ाई, आपस मे हो इकाई का सन्देश देती हॉलीवुड फिल्म “महायोगी”
त्रासदी को कैसे बनाया रोचक इतिहास “वो 17 दिन” — ज़ेबा खान
कथा-गोरखपुर की खास खासियत यह है कि कमोवेश सभी कहानियां गोरखपुर की माटी की खुशबू में तर-बतर है – दयानंद पाडेय 