कानपुर देहात पुलिस ने साइबर अपराधियों कों किया गिरफ्तार
उपदेश टाइम्स कानपुर देहात (आर सी मिश्रा)
पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में साइबर क्राइम से सम्बन्धित घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, शिकायतकर्ता सुमित कुमार पुत्र खुशीराम निवासी ग्राम सरौता थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात की पत्नी की कुछ दिन पहले डिलीवरी हुई थी। जिसका सरकारी पैसा दिलाने के नाम पर अज्ञात नम्बर से कॉल कर अपने आप को स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताया तथा आवेदक की पत्नी की डिलेवरी से संबंधित डिटेल बतायी जिससे आवेदक को कोई शक नहीं हुआ। जिसके पश्चात आवेदक के साथ भिन्न-भिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 1,93,831/-रुपये की साइबर ठगी की गयी। जिसके सम्बन्ध में आवेदक सुमित कुमार उपरोक्त ने दिनांक 23.08.2024 को साइबर हेल्पलाइन नं0 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई जिस पर थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर अपराधी के वॉलेट/बैंक अकाउंट को डेबिट फ्रीज कराया गया एवं दिनांक 28.08.2024 को शिकायतकर्ता के बैंक खाते में कुल धनराशि 80,488/- रुपये वापस कराये गये तथा शेष बचे हुए पैसों को वापस कराने के लिए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एक अन्य शिकायतकर्ता श्यामवरन पुत्र सूर्यबली निवासी ग्राम पतरा सड़वा थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर ई-श्रृम कार्ड के माध्यम से 7,500 रूपये भेजने के नाम पर आवेदक के साथ दिनांक 26.08.2024 को कुल 39,104 रुपये का फ्रॉड किया गया था। जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर दर्ज करायी गयी। आवेदक के साथ हुयी घटना के सम्बन्ध में साइबर थाना जनपद कानपुर देहात द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर अपराधी के वॉलेट/बैंक अकाउंट को डेबिट फ्रीज कराया गया एवं दिनांक 29.06.2024 को शिकायतकर्ता के बैंक खाते में कुल धनराशि 16,649/- रूपये वापस कराये गये।

मोहनपुर में नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर याद किए गए उनके संघर्ष, संविधान बचाओ अभियान को बूथ तक पहुंचाने का लिया संकल्प
संविधान बचाओ, वोट बचाओ संकल्प सप्ताह के तहत शिवली में संगठनात्मक बैठक संपन्न
संविधान बचाओ, वोट बचाओ संकल्प सप्ताह का कानपुर देहात में भव्य शुभारंभ, 2027 में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प
थाना रूरा पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को 700 ग्राम अवैध चरस (कीमत करीब 1.40 लाख रुपये) के साथ किया गया गिरफ्तार
चिरौरा में गूंजी PDA की आवाज, जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब
19 सामाजिक बहुजन संगठन उतरे राजाराम पाल के समर्थन में, जिलाधिकारी को ज्ञापन, पुतला दहन व जातिसूचक टिप्पणी पर कठोर कार्रवाई की मांग 