नगर आयुक्त ने ब्रह्म नगर सहित एक जगह और धंसे नाले का किया निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय द्वारा आज ईदगाह चैराहा से ब्रह्मनगर चैराहा जाने वाली सड़क पर दो स्थानों पर धंसे डॉट नाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मो0 अवेश खाॅ अपर नगर आयुक्त, अपर नगर मजिस्ट्रेट, जैदी मुख्य अभियन्ता, जोनल अधिकारी व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। मुख्य अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि ईदगाह से ब्रहम नगर जाने वाली रोड के नीचे लगभग 100 वर्ष पुराना डाॅट नाला निर्मित है, जिसके निकट से केस्को विभाग द्वारा एच0डी0डी0 विधि से भूमिगत लाइन डाली गयी है। सम्भवतः भूमिगत लाइन डालने के कारण डाॅट नाला क्षतिग्रस्त हुआ है और वाॅटर लाइन से निरन्तर पानी का रिसाव होने के कारण मिट्टी का कटाव होता रहा जिससे सड़क क्षतिग्रस्त होकर धंस गयी है। मौके पर सम्पूर्ण क्षतिग्रस्त भाग में बैरीकेडिंग एवं व्यू कटर लगा दिया गया है। मौके पर शटरिंग का कार्य प्रगति पर मिला।
नगर आयुक्त ने मुख्य अभियन्ता को मौके पर निर्देश दिये कि जो भी कर्मचारी डाॅट नाले पर उतर कर कार्य कर रहे है, उन्हे सेफ्टीगाड के साथ उतरा जाये कोयलापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसके साथ ही क्षतिग्रस्त डाॅट नाले के आसपास के 07 मकानों के अध्यासियों को जान-माल के नुकसान से बचाव हेतु भवन खाली करने हेतु नोटिस निर्गत की गयी है और उन्हे आसपास के छ रैन बसेरों में ठहराने हेतु कहा गया है। इसके साथ ही घर खाली करने की मुनादी भी यहाॅ पर लाउडस्पीकर के माध्यम से समय-समय पर की जा रही है। आज यहाॅ पर नगर निगम व जिला प्रशासन की टीम भी है, जो सामंजस्य बनाते हुए जन-मानस को सचेत करते हुए कार्य कर रही है। मुख्य अभियन्ता को क्षतिग्रस्त डाॅट नाले की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर व पूर्ण सुरक्षा के साथ करने के निर्देश भी दिये गये ।

नवागत एडीएम सिटी सौरभ सिंह ने संभाला कार्यभार
सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी
कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड 