सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत मेडिकल कैम्प एवं अनफिट स्कूली वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया
कानपुर नगर, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में सड़क सुरक्षा माह (दिनांक 01 जनवरी, 2026 से 31 जनवरी, 2026 तक) को जीरो फैटेलिटी माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज कार्यालय सम्भागीय परिवहन अधिकारी, कानपुर के सारथी भवन में प्रातः 11:00 बजे से एक निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें उजाला सिग्ग्रेस नोबल हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
मेडिकल कैम्प में जनपद कानपुर नगर के कुल 593 वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान 75 चालकों की दृष्टि कमजोर पाई गई, 307 व्यक्तियों में उच्च रक्तचाप (बी.पी.) की समस्या तथा लगभग 81 व्यक्तियों में शुगर की समस्या पाई गई। सभी चिन्हित व्यक्तियों को उपचार हेतु निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
इस मेडिकल कैम्प में प्रो० डॉ० रवि गर्ग सहित अन्य चिकित्सकों एवं सहायकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), कानपुर राहुल श्रीवास्तव, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) कहकशां खातून, आकांक्षा पटेल तथा सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक), कानपुर नगर उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त जनपद में आज प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा अनफिट स्कूली वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान भी चलाया गया। अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा संबंधित विद्यालयों में जाकर स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया गया तथा अनफिट पाए गए वाहनों के संबंध में नियमानुसार सुधार के निर्देश दिए गए।

टीयूसीसी: श्रमिक अधिकारों की बुलंद आवाज़, कानपुर मंडल मे निर्वाचित हुए कानपुर नगर अध्यक्ष राकेश रावत
होली पर उज्ज्वला बहनों को योगी सरकार का तोहफा, जनपद 1,95,567 लाभार्थियों को मिला होली का तोहफा, खाते में पहुंचा निःशुल्क सिलेंडर की सब्सिडी
कानपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 792 अभ्यर्थियों का चयन
विषय: “23वें होली बाजार के अंतिम दो दिन में हर घंटे लकी ड्रॉ से उपहार”
टूटी खूनी गढ्ढेदार सड़कों के खिलाफ कांग्रेस का अनूठा सत्याग्रह त्यौहार और इम्तिहान के वक्त भी सरकार संवेदनहीन
शिक्षकों की मांगों को लेकर शिक्षक एमएलसी से की भेंट 