कमिश्नरेट कानपुर के सीपी और जेसीपी सेवा मेडल से सम्मानित
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
महाकुम्भ 2025 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन में उत्कृष्ट योगदान के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा महाकुम्भ सेवा मेडल से सम्मानित किया गया यह सम्मान विश्व के सबसे बड़े धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदर्शित कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रबंधन क्षमता की औपचारिक स्वीकृति है इसी क्रम में, कमिश्नरेट कानपुर के पुलिस आयुक्त तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) को भी मुख्यमंत्री द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया उन्हें यह सम्मान महाकुम्भ 2025 के सफल आयोजन में उनके प्रभावी नेतृत्व, उच्च-स्तरीय समन्वय, सतत निगरानी, सराहनीय प्रशासनिक योगदान
के लिए दिया गया उनके मार्गदर्शन में महाकुम्भ क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों का कुशल संचालन सुनिश्चित किया गया यह उल्लेखनीय है कि महाकुम्भ 2025 जैसे वृहद, जटिल एवं अत्यंत संवेदनशील आयोजन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने में उत्तर प्रदेश पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही पुलिस बल ने करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही और आयोजन की गरिमा बनाए रखने में अहम योगदान दिया इसके लिए आधुनिक तकनीक, प्रभावी रणनीति, अंतर-विभागीय समन्वय एवं जमीनी स्तर पर सतर्कता का सहारा लिया गया महाकुम्भ 2025 के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए उत्कृष्ट सुरक्षा एवं प्रबंधन कार्यों की सराहना न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी की गई, जिससे प्रदेश की कानून-व्यवस्था एवं प्रशासनिक क्षमता की सकारात्मक छवि वैश्विक मंच पर स्थापित हुई है।

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु विशेष शिविर का हुआ आयोजन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
पंक्ति में बैठे डीएम, जनगणना कार्मिकों के साथ समझी जनगणना की बारीकियां, डीएम ने जनगणना कार्मिकों का बढ़ाया हौसला, पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए किया प्रेरित
गौआश्रय स्थल, बौसर में अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त ,गौ वंशों को हरा चारा, साइलेज न मिलने और गंदगी पर जताई नाराज़गी, पंचायत सचिव को फटकार
डीएम ने बौसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण,
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उतरी महिलाएं, बताया लोकतंत्र को नई दिशा देने वाला कदम 