सरस आजीविका मेले का विधानसभा अध्यक्ष करेंगे उद्घाटन, बीबीए छात्र महिलाओं को सिखाएंगे मार्केटिंग व ब्रांडिंग के गुर
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत कानपुर मंडल के स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के विपणन एवं बिक्री हेतु जनपद कानपुर नगर के मोती झील लॉन संख्या 2 में दिनांक 4 जनवरी से 6 जनवरी 2026 तक सरस आजीविका मेला 2026 का आयोजन किया जा रहा है इस मेले का उद्घाटन दिनांक 4 जनवरी 2026 को अपराह्न 1.00 बजे सतीश महाना अध्यक्ष, विधान सभा, उत्तर प्रदेश द्वारा किया जाएगा अति विशिष्ट अतिथि योगेन्द्र उपाध्याय प्रभारी मंत्री, के साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में समस्त सांसदगण, समस्त विधायकगण एवं समस्त विधान परिषद सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा इस मेले में सौंदर्य एवं सुगंध उत्पाद, पारंपरिक परिधान एवं वस्त्र संग्रह. ग्रामीण उजाला, घरेलू उपभोग उत्पाद, पारंपरिक हस्तकला उत्पाद, सखी लेदर उत्पाद जैविक पौध एवं कृषि उत्पादन, हवन पूजा केंद्र स्वच्छता समाधान, सरस स्वाद एवं स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे उत्पादों एवं सेवाओं के साथ ग्रामीण क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं प्रतिभाग करेंगी इस मेले में जनपद कानपुर नगर से 29 स्टाल एवं मंडल के अन्य पांच जनपदों से 31 स्टाल स्वयं सहायता समूह के लगाए जाएंगे इस प्रकार इस मेले में स्वयं सहायता समूहों के साठ स्टाल लगाए जाएंगे स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए जा रहे सभी स्टालों पर महाराणा प्रताप कॉलेज के 60 बीबीए छात्रों द्वारा स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को बिक्री हेतु प्रमोट किए जाने के लिए महिलाओं को सपोर्ट किया जाएंगा इन छात्रों द्वारा प्रोडक्ट और बिक्री के संबंध में एक संक्षिप्त रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि मेले में ज्यादा से ज्यादा आम जनमानस पहुंचकर ग्रामीण संस्कृति स्वावलंबन एवं महिला सशक्तिकरण को समर्पित इस मेले के आयोजन को सफल बनाएं।

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु विशेष शिविर का हुआ आयोजन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
पंक्ति में बैठे डीएम, जनगणना कार्मिकों के साथ समझी जनगणना की बारीकियां, डीएम ने जनगणना कार्मिकों का बढ़ाया हौसला, पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए किया प्रेरित
गौआश्रय स्थल, बौसर में अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त ,गौ वंशों को हरा चारा, साइलेज न मिलने और गंदगी पर जताई नाराज़गी, पंचायत सचिव को फटकार
डीएम ने बौसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण,
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उतरी महिलाएं, बताया लोकतंत्र को नई दिशा देने वाला कदम 