विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के ड्राफ्ट रोल को लेकर बैठक सम्पन्न
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अग्रिम चरण के तहत 6 जनवरी 2026 को प्रस्तावित मतदाता सूची के ड्राफ्ट रोल के प्रकाशन की तैयारियों को लेकर तहसील नरवल सभागार में विधानसभा महाराजपुर के सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक का आयोजन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी नर्वल द्वारा किया गया बैठक में ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद मतदाताओं से प्राप्त होने वाले दावे एवं आपत्तियों के समयबद्ध निस्तारण की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आवश्यक अभिलेख, रिकॉर्ड एवं अद्यतन सूचनाएं पूर्व से ही उपलब्ध रखी जाएं, जिससे दावे-आपत्तियों की सुनवाई में किसी प्रकार की बाधा न आए इस दौरान प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण तकनीकी बिंदुओं पर प्रशिक्षण भी दिया गया विशेष रूप से ऐसे मतदाताओं, जिनकी मैपिंग वर्ष 2003 की मतदाता सूची से नहीं हो सकी है, उनके संबंध में नियमानुसार सूचना भेजने तथा सूचना प्राप्त होने के उपरांत सुनवाई की स्पष्ट और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया इस क्रम में नव नियुक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रशिक्षित किया गया बैठक में उप जिलाधिकारी नरवल विवेक कुमार मिश्रा, खंड विकास अधिकारी निशांत राय, नायब तहसीलदार आशीष पटेल सहित नव नियुक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे।

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु विशेष शिविर का हुआ आयोजन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
पंक्ति में बैठे डीएम, जनगणना कार्मिकों के साथ समझी जनगणना की बारीकियां, डीएम ने जनगणना कार्मिकों का बढ़ाया हौसला, पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए किया प्रेरित
गौआश्रय स्थल, बौसर में अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त ,गौ वंशों को हरा चारा, साइलेज न मिलने और गंदगी पर जताई नाराज़गी, पंचायत सचिव को फटकार
डीएम ने बौसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण,
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उतरी महिलाएं, बताया लोकतंत्र को नई दिशा देने वाला कदम 