घाटमपुर पतारा सहित आसपास के कई गांव बने रेशम उत्पादन का केंद्र
अमित द्विवेदी
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर का रेशम अब अपना नया इतिहास लिख रहा है जिस जिले को कभी रेशम उत्पादन से नहीं जोड़ा जाता था, वहीं आज घाटमपुर, पतारा और भीतरगाँव के गांवों में ऐरी और मलबरी रेशम का काम तेजी से फैल रहा है। खेती के बीच शुरू हुआ यह प्रयोग अब सैकड़ों किसानों की अतिरिक्त आय का भरोसेमंद आधार बन गया है जिले के करीब 600 प्रगतिशील किसान एरी और मलबरी रेशम उत्पादन से जुड़ चुके हैं और गांवों में इसका असर साफ दिखाई दे रहा है अरण्डी की पत्तियों पर होने वाला एरी रेशम उत्पादन किसानों के बीच सबसे लोकप्रिय है किसान खेतों में अरण्डी की बुआई करते हैं और उसकी पत्तियों पर कीट पालते हैं साल में तीन से चार चक्र में कीटपालन हो जाता है एक किसान 100 से 150 डीएफएल डालकर 50 से 60 किलो कोया तैयार कर लेता है। बीजू कोया 300 रुपये किलो और व्यावसायिक कोया 100–110 रुपये किलो में खरीदा जाता है एक कोया में 800 से 1200 मीटर तक रेशमी धागा मिलता है गुजरात, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और बनारस के व्यापारी गांव पहुंचकर खरीद करते हैं, जिससे किसानों को दाम और बाजार की चिंता नहीं रहती, ग्राम सुजानपुर के किसान राजेश कुमार बताते हैं कि रेशम ने खेती की अनिश्चितता काफी हद तक खत्म कर दी है। हर चक्र में नकद आय हो जाती है अब व्यापारी गांव में ही खरीद लेते हैं, इससे समय और खर्च दोनों बचते हैं सुजानपुर के ही किसान जितेंद्र कुमार ने बताया कि अरण्डी के साथ रेशम जोड़ना आसान काम है घर का खर्च आराम से निकल आता है साल में कई बार आय मिल जाती है, इसलिए यह खेती का अच्छा सहारा बन गया है कोटरा मकरंदपुर के किसान सुधीर बताते हैं कि सरकार की योजना के तहत उन्हें मिर्जापुर और असम में प्रशिक्षण मिला। तकनीक सीखने के बाद उत्पादन बढ़ गया है और कोया की गुणवत्ता भी सुधरी है अब गांव के अन्य किसान भी जुड़ने लगे हैं, रेशम विभाग के अनुसार एरी रेशम के साथ-साथ शहतूती (मलबरी) रेशम उत्पादन भी तेजी से बढ़ रहा है बिल्हौर के राजेपुर और हिलालपुर स्थित दो राजकीय रेशम फार्मों के माध्यम से 40 से 50 किसान शहतूती रेशम उत्पादन कर रहे हैं। मलबरी रेशम का दाम अधिक मिलता है और इसकी गुणवत्ता भी बेहतर मानी जाती है मलबरी रेशम को उसकी चमक और ऊँची कीमत के कारण कई जगह ‘वाइट गोल्ड’ भी कहा जाता है इसी वजह से किसान इसे स्थिर और मजबूत आय का विकल्प मानने लगे हैं कई गांवों में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी है, जिससे परिवारों की आमदनी में सकारात्मक फर्क पड़ा है सहायक निदेशक (रेशम) एस.के. रावत ने बताया कि घाटमपुर, पतारा और भीतरगाँव में एरी रेशम कीटपालन एक मजबूत मॉडल बन चुका है लगभग छह सौ किसान हर चक्र में औसतन 50–60 किलो कोया तैयार कर रहे हैं बिल्हौर के दोनों फार्म मलबरी रेशम में भी किसानों को तकनीकी आधार दे रहे हैं। विभाग का उद्देश्य है कि प्रशिक्षण और निरीक्षण के माध्यम से इस मॉडल को और गांवों तक बढ़ाया जाए
बाक्स में
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शासन की नीति है कि किसानों को स्थिर और सुरक्षित आय के नए अवसर मिलें रेशम कीट पालन उसी दिशा में सफल मॉडल बनकर सामने आया है प्रशिक्षण, तकनीक और विपणन की पूरी व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। इसका लाभ जमीन पर दिख रहा है और अन्य किसानों को भी इस काम से जोड़ा जा रहा है, जिससे रेशम उत्पादन जिले में एक मजबूत आजीविका मॉडल बन सके।

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु विशेष शिविर का हुआ आयोजन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
पंक्ति में बैठे डीएम, जनगणना कार्मिकों के साथ समझी जनगणना की बारीकियां, डीएम ने जनगणना कार्मिकों का बढ़ाया हौसला, पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए किया प्रेरित
गौआश्रय स्थल, बौसर में अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त ,गौ वंशों को हरा चारा, साइलेज न मिलने और गंदगी पर जताई नाराज़गी, पंचायत सचिव को फटकार
डीएम ने बौसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण,
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उतरी महिलाएं, बताया लोकतंत्र को नई दिशा देने वाला कदम 