के.डी.एम.ए. ने हासिल की शानदार जीत, धन्वंतरि ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बनाई जगह
अरविंद शुक्ला
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर साउथ ग्राउंड पर खेले गए 3rd अजय शर्मा मेमोरियल T20 क्रिकेट टूर्नामेंट (धन्वंतरि ट्रॉफी 2025-26) के रोमांचक मुकाबले में के.डी.एम.ए. (KDMA) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आदर्श क्लब को 17 रनों से पराजित किया और सेमीफाइनल में जगह बना ली।पहले बल्लेबाज़ी करते हुए के.डी.एम.ए. ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 147 रन बनाए। टीम की ओर से प्रथम मिश्रा ने 47 रन (29 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्के), माही कटियार ने 36 रन (27 गेंदों में 4 चौके, 1 छक्का) और मृदुल सचान ने 36 रन का शानदार योगदान दिया।
आदर्श क्लब की ओर से गेंदबाज़ देवेश तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि रविंद्र कुमार ने 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए आदर्श क्लब की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 130 रन ही बना सकी। मृदुल सचान (36 रन) और हिमांशु राय (24 रन) ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन के.डी.एम.ए. के गेंदबाज़ों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए टीम को रोक दिया।
के.डी.एम.ए. की ओर से माधव गुप्ता ने 4 ओवर में 38 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि अंकित राजपूत ने 2 विकेट अपने नाम किए।
इस जीत के साथ के.डी.एम.ए. ने धन्वंतरि ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है और अब टीम खिताबी दौड़ में एक कदम और आगे बढ़ गई है। मैच का आयोजन कानपुर साउथ अकादमी के तत्वावधान में किया गया। अंपायर की भूमिका सुनील यादव और पी.एस. नेगी ने निभाई, जबकि राजेश सिंह ने स्कोरिंग की जिम्मेदारी संभाली।

भक्ति में लीन दिखे सज्जन कुमार कुशवाहा, सुंदरकांड पाठ से गूंजा अर्जुन नगर विनायकपुर
कानपुर नगर के 59वें जिलाधिकारी बने महेंद्र सिंह तंवर, संभाला कार्यभार, कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, अधिकारियों-कर्मचारियों से लिया परिचय
संवैधानिक आरक्षण एवं अधिकारों की मांग व सुरक्षा को लेकर अधिवक्ता संघर्ष समिति ने दिया ज्ञापन
नवागत एडीएम सिटी सौरभ सिंह ने संभाला कार्यभार
सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान 