बिहार में विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों का भाग्य ई वी एम में बंद। महागठबंधन और एन डी ए के अपने-अपने दावे
के के द्विवेदी
आज बिहार विधानसभा के दूसरे चरण का अंतिम दिन था नतीजे 14 नवंबर को आएंगे वरिष्ठ भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने आज बड़ा बयान दिया है — उनका कहना है कि बिहार में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलेगा, जबकि महागठबंधन की हार तय है।
बिहार में पहले चरण के मतदान के बाद सियासत और भी गर्म हो गई है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता जीत प्रताप सिंह ने चुनावी दौरे के बाद बिहार की राजनीति पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि उन्होंने कई विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया है और वहां जनता का मूड साफ दिख रहा है —
इस बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है।जीत प्रताप सिंह का कहना है “तेजस्वी यादव राजघराने से निकले हैं, लेकिन जनता उन्हें पूरी तरह नकार चुकी है।
इस बार बिहार की जनता भ्रम में नहीं आएगी, तेजस्वी बुरी तरह हारेंगे।”
आपको बता दें कि महागठबंधन ने इस बार तेजस्वी यादव को भावी मुख्यमंत्री के रूप में घोषित कर दिया है,
लेकिन एनडीए खेमे में अभी भी मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर हलचल बनी हुई है।
हालाँकि जीत प्रताप सिंह का दावा है कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और एनडीए की विकास नीतियों के दम पर
यह चुनाव एनडीए के पक्ष में एकतरफा जाने वाला है। राजनीतिक गलियारों में अब यह चर्चा तेज़ है कि
बिहार की जनता स्थिर सरकार चाहती है या एक नया प्रयोग करेगी इसका फैसला मतदान परिणामों पर निर्भर करेगा फिलहाल दोनों ही गठबंधन अपने-अपने दावे कर रहे हैं,लेकिन जनता का फैसला ही तय करेगा कि बिहार की सत्ता की चाबी किसके हाथ जाएगी।

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु विशेष शिविर का हुआ आयोजन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
पंक्ति में बैठे डीएम, जनगणना कार्मिकों के साथ समझी जनगणना की बारीकियां, डीएम ने जनगणना कार्मिकों का बढ़ाया हौसला, पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए किया प्रेरित
गौआश्रय स्थल, बौसर में अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त ,गौ वंशों को हरा चारा, साइलेज न मिलने और गंदगी पर जताई नाराज़गी, पंचायत सचिव को फटकार
डीएम ने बौसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण,
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उतरी महिलाएं, बताया लोकतंत्र को नई दिशा देने वाला कदम 