आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने कानपुर नगर मे औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की , निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितता पर ने दी कार्रवाई के आदेश
NDPS एवं BNS में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश
कानपुर/लखनऊ, आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. रोशन जैकब ने मंगलवार को औषधि निरीक्षण दल के साथ कानपुर नगर मे औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की गई। औचक निरीक्षण एवं छापेमारी में कानपुर के Agarwal Brothers (विनोद अग्रवाल एवं शिवम अग्रवाल) की औषधि गोदाम एवं होलसेल डीलरशिप पर की गई जांच में भारी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सिरप एवं ट्रामाडोल टैबलेट्स बरामद की गई हैं, जिनकी बिक्री एवं वितरण का कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं था। जांच के दौरान गोदाम में बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड दवाएं भी पाई गईं।
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने इस अनियमितता को पर संबंधित औषधि विक्रेताओं के विरुद्ध NDPS Act एवं Bharatiya Nyay Sanhita (BNS) के अंतर्गत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अवैध औषधीय गतिविधियों से समाज में नशे की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलता है, जिसे किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भक्ति में लीन दिखे सज्जन कुमार कुशवाहा, सुंदरकांड पाठ से गूंजा अर्जुन नगर विनायकपुर
कानपुर नगर के 59वें जिलाधिकारी बने महेंद्र सिंह तंवर, संभाला कार्यभार, कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, अधिकारियों-कर्मचारियों से लिया परिचय
संवैधानिक आरक्षण एवं अधिकारों की मांग व सुरक्षा को लेकर अधिवक्ता संघर्ष समिति ने दिया ज्ञापन
नवागत एडीएम सिटी सौरभ सिंह ने संभाला कार्यभार
सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान 