“गांधी युग के सत्यनिष्ठ पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि”
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल (जीएसवीएम) मेडिकल कॉलेज, कानपुर में आज एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महान स्वतंत्रता सेनानी, विचारक और सत्यनिष्ठ पत्रकार पंडित गणेश शंकर विद्यार्थी की स्मृति को नमन करना था। इस अवसर पर कॉलेज परिवार ने एकजुट होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला, डॉ. संतोष बर्मन, डॉ. सीमा द्विवेदी सहित अनेक शिक्षक, चिकित्सक, कर्मचारी और छात्र मौजूद रहे। सभी ने विद्यार्थी जी के आदर्शों और पत्रकारिता में उनके योगदान को याद किया। डॉ. संजय काला ने कहा कि “गणेश शंकर विद्यार्थी न केवल एक निर्भीक पत्रकार थे, बल्कि वह मानवता, सत्य और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे। उन्होंने अपनी कलम से अन्याय के विरुद्ध संघर्ष किया और अंततः समाज की एकता और सद्भाव के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।”गौरतलब है कि गणेश शंकर विद्यार्थी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के उन अग्रणी योद्धाओं में से थे जिन्होंने ‘प्रताप’ नामक पत्र के माध्यम से अंग्रेजी हुकूमत और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। उनकी लेखनी ने राष्ट्र को जागरूक किया और वे सच्चे अर्थों में “कलम के सिपाही” कहलाए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और समाज में सत्य, साहस तथा सेवा की भावना को जीवित रखने का संकल्प लिया।

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु विशेष शिविर का हुआ आयोजन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
पंक्ति में बैठे डीएम, जनगणना कार्मिकों के साथ समझी जनगणना की बारीकियां, डीएम ने जनगणना कार्मिकों का बढ़ाया हौसला, पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए किया प्रेरित
गौआश्रय स्थल, बौसर में अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त ,गौ वंशों को हरा चारा, साइलेज न मिलने और गंदगी पर जताई नाराज़गी, पंचायत सचिव को फटकार
डीएम ने बौसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण,
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उतरी महिलाएं, बताया लोकतंत्र को नई दिशा देने वाला कदम 