महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बिठूर स्थित वाल्मीकि आश्रम में पूजा-अर्चना की
कानपुर नगर, आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह बिठूर स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम पहुँचे, जहाँ उन्होंने महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की तथा आश्रम परिसर में आयोजित अखण्ड रामायण पाठ में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर लवकुश आश्रम के गुरुकुल में शिक्षा प्राप्त कर रहे बालकों द्वारा महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित ‘रामायण’ का भावपूर्ण पाठ किया गया। जिलाधिकारी ने बालकों के अनुशासन, वाचन-कौशल एवं धार्मिक ज्ञान की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी न केवल आदिकवि के रूप में विख्यात हैं, बल्कि उन्होंने अपने अमर ग्रंथ रामायण के माध्यम से समाज को आदर्श जीवन, सत्य, धर्म और मर्यादा का संदेश दिया है। उनके जीवन और उपदेश आज भी जनमानस के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम के दौरान आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भक्ति और श्रद्धा का भावपूर्ण वातावरण रहा।
इस अवसर पर तहसीलदार सदर, जिला पर्यटन अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी बिठूर तथा संबंधित अधिकारीगण, आश्रम के महंतगण, गुरुकुल के विद्यार्थी एवं अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

12 जोड़ों का विवाह हिन्दू रीति-रिवाज से पूर्ण थामा एक दूसरे का हाथ
अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जमींदार जगन्नाथ ने लड़ी थी लड़ाई किनारे के 18 गांवों सहित शहर के कुछ इलाकों रंग पंचमी का महत्त्व कुछ अलग ही है
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब की ऐतिहासिक गंगा मेला के संदर्भ में बैठक आयोजित की गई
औचक निरीक्षण में तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले, डीएम ने वेतन रोका
कानपुर नगर की पहली आईएसओ सर्टिफाइड तहसील बनी घाटमपुर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर एमएसएमई विकास कार्यालय में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 