कान्हा गौशाला व एबीसी सेंटर का आयुक्त ने किया निरीक्षण
कानपुर। नगर आयुक्त ने शनिवार को किशनपुर स्थित कान्हा गौशाला व नव निर्मित एबीसी सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान गौशाला में चारा, पानी व सफाई व्यवस्था की जांच की गई। गौवंश की बढ़ती संख्या को देखते हुए नए शेड बनाने और क्षमता वृद्धि हेतु यूनिट निर्माण के निर्देश दिए गए। वहीं, आवारा व पागल कुत्तों के उपचार एवं रोकथाम के लिए डॉग शेल्टर बनाने व बोर्ड लगाए जाने के भी आदेश दिए। निरीक्षण के समय मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. निरंजन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन सीज़/चालान
हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
शौकत अली के बयान पर भड़की लाखन आर्मी , टोंस थाना थाना नर्वल में किया पुतला दहन 