समाजवादी पार्टी के जिला सचिव पंकज यादव मनोनीत
मलिहाबाद लखनऊ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिशानिर्देशन में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याल लाल पाल के अनुमोदन से समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत के नेतृत्व में जिला समाजवादी पार्टी के पंकज यादव जिला सचिव मनोनीत।
मुझे आशा है कि आप अपनी लखनऊ जिले की विधानसभाओं एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में काम करेंगे । समाजवादी पार्टी व संगठन को विस्तार देते हुये जिला समाजवादी पार्टी लखनऊ के द्वारा पंकज यादव को लखनऊ जिला सचिव नियुक्त किया गया ।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याल लाल पाल ने मनोनयन पत्र भेजते हुए पंकज यादव को शुभकामनाएं दी तथा कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा निर्देश में पंकज यादव को संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए उसे आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे ।
उन्होंने कहा कि पंकज यादव हमेशा से पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता रहें और पार्टी उम्मीद करती है कि वह संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे तथा आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने की दिशा में काम करेंगे ।
मनोनयन के दौरान जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत ,जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, विधानसभा मलिहाबाद के पूर्व प्रत्याशी सोनू कनौजिया, पूर्व प्रत्याशी विधान सभा मलिहाबाद एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख सपा नेत्री राजबाला रावत, मोहनलालगंज से पूर्व विधायक अमरीश पुष्कर, वरिष्ठ समाजवादी नेता भारत यादव, वरिष्ठ समाजवादी नेता टीवी सिंह यादव, विधानसभा मलिहाबाद के महासचिव पन्नालाल रावत,एवं मुख्य रूप से संदीप यादव ब्लॉक अध्यक्ष मलिहाबाद मौजूद रहे।

लखनऊ की गलियों में अदा शर्मा का दिलकश अंदाज़ लखनऊ की रौनक में घुली अदा शर्मा की सादगी
महाशिवरात्रि पर इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी का सेवा आयोजन, हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद
उड़ान ग्लोबल स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न
लखनऊ में आर्मी एयर डिफेंस कोर का मनाया गया 33वां स्थापना दिवस
जन्म दिन की शुभकामनाओं के साथ सपा नेत्री पूजा शुक्ला के विधायक बनने की करी कामना
सीनियर जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में लखनऊ को लगातार दूसरी बार कांस्य पदक 