कसौधन जाति के प्रमाण पत्र निस्तारण को लेकर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने की बैठक
गोण्डा – शुक्रवार को माननीय राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा गठित जांच समिति के माननीय सदस्यों एवं अन्वेषण अधिकारी द्वारा जनपद गोंडा के सर्किट हाउस में कसौधन जाति प्रमाणपत्र के निस्तारण की समीक्षा की गई, बैठक में जनपद के अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकार ,समस्त तहसीलों के उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।
बैठक के प्रारंभ में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार गोंडा द्वारा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग जांच समिति के सदस्यों का स्वागत किया गया। साथ ही जनपद में कसौधन जाति के संबंध में आ रही समस्याओं के संबंध में बिंदुवार जानकारी प्रस्तुत की गई , जांच समिति के निर्देश के क्रम में जनपद के समस्त तहसीलदारों द्वारा उनकी तहसील में कसौधन जाति के प्रमाण पत्र जारी होने ,आवेदन निरस्त होने एवं आवेदन के निस्तारण में आ रही समस्याओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसके क्रम में जांच समिति द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया की शासन के मंशा के अनुरूप अन्य पिछड़े वर्ग की जातियों के जाति प्रमाण पत्रों के आवेदनों को संवेदनशीलता एवं गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारित किया जाए साथ ही कसौधन जाति के जाति प्रमाणपत्रों को जारी करने में आ रही समस्याओं का नियमानुसार निस्तारण करने हेतु समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया। बैठक के अंत में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग जांच समिति के सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक समाप्त की गई।
राम बहादुर मौर्य ब्यूरो चीफ उपदेश टाइम्स न्यूज

गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की अधिकारियों के साथ बैठक
कुतुबगंज बाजार वासियों द्वारा स्थानीय प्रशासन से जलभराव व टूटे हुए रोड की समस्या से निजात पाने का लगाया गुहार
पथरीली जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया
सम्राट अशोक महान फाउंडेशन (उ.प्र.) ने GNM प्रवेश परीक्षा-2026 में प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कु. ललिता मौर्य को किया सम्मानित
ग्रामीण विकास संस्थान के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग साधना शिविर का आयोजन किया गया
जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न 