अधिवक्ताओं ने मनाया कानपुर कचहरी का स्थापना दिवस
कानपुर बार एसोसिएशन गेट पर कानपुर कचहरी के स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया, इस अवसर पर बोलते हुए पंडित रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने कहा कि कानपुर कचहरी की स्थापना अंग्रेजों ने सन 1801 में की थी। कचहरी 1816 तक बिठूर ने कार्यरत रही । लोगों की आने जाने सहित अन्य समस्याओं को देखते हुए 1816 में कचहरी को बिठूर से पुराना कानपुर जिसे अब नवाबगंज के नाम से जाना जाता है में स्थानांतरित कर दिया गया। फिर सन 1861 में कचहरी सिविल लाइन आ गई और कार्य करती रही सन 1861 में बिल्डिंग का नवीनीकरण कर 6 मंजिला भवन बना जो न्याय भवन के नाम से जाना जा रहा हैं और हम सब उसमें प्रतिदिन न्यायिक कार्य कर रहे हैं। अंत में मिस्ठान वितरित किया गया।प्रमुख रूप से अरविंद दीक्षित आशा साहू सर्वेश त्रिपाठी अंजू पाल सचिन अवस्थी सुषमा दीक्षित अंजू गुप्ता हरी शुक्ला टीनू शुक्ला जयमाला मीना श्रीवास्तव मोहित अवस्थी संजीव कपूर प्रियम जोशी इंद्रेश मिश्रा वीर जोशी आदि रहे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 