लेखपाल व मुख्य सेविका अभ्यर्थियों को अगली नियुक्तियों में अवसर देने का निर्णय
दिव्यांग आरक्षण कोटा पुरा करने का निर्देश
कानपुर । राज्यपाल के निर्देश पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप कि अध्यक्षता में मुख्य भवन विधानसभा में दिव्यांग महागठबंधन के पदाधिकारियों व सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक हुई । बैठक में लेखपाल व मुख्य सेविका अभ्यर्थियों को अगली भर्तीयों में अवसर देने व सीजनल संग्रह अमीनों के विनियमितिकरण के आदेश दिए गये , दिव्यांग पेंशन बढ़ाने,दिव्यांजन अधिनियम 2016 लागू करने, दिव्यांगजन के अन्त्योदय व आयुष्मान कार्ड बनाने के सम्बन्ध में निर्देश जारी हुआ।
आज कि बैठक में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अपर मुख्य सचिव सुभाष शर्मा,राज्य दिव्यांगजन आयुक्त हिमांशु झां सहित राजस्व विभाग की आयुक्त एवं सचिव,बाल विकास पुष्टाहार, स्वास्थ्य विभाग के सचिव व अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी,दिव्यांग महागठबन्धन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार,अध्यक्ष मनीष प्रसाद,कोषाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा,प्रवक्ता आनन्द तिवारी,तन्यमय श्रीवास्तव,राहुल कुमार,नीतू कश्यप,राम निहाल द्धिवेदी,कृष्ण कुमार सिंह, मुकेश भारती, अजीत कुमार आदि शामिल थे।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 