पत्रकार की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, डीएम-एसपी को दिया ज्ञापन
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। सीतापुर के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हत्या के विरोध में मंगलवार को हमीरपुर के पत्रकारों का प्रदर्शन जारी रहा। पत्रकार संगठन ने जिलाधिकारी घनश्याम मीना व पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा को ज्ञापन देकर पत्रकारों की सुरक्षा तथा मृतक पत्रकार के परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग की है।
मंगलवार को हमीरपुर प्रेस क्लब के तत्वावधान में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को दिया गया। पत्रकारों ने दिए गए ज्ञापन में मांग करते हुए कहा कि पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड का जल्द खुलासा किया जाए और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पत्रकार के स्वजन को एक करोड़ की सहायता राशि व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। इसके साथ ही 60 वर्ष की उम्र से अधिक पत्रकारों को अन्य राज्यों की तरह पेंशन दी जाए। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष पीडी दीक्षित, अनिल सोनी, आशीष दीक्षित, मनीष मिश्रा, अनुराग मिश्रा, राशिद सिद्दीकी, महेंद्रमोहन चौबे, आशुतोष दीक्षित, शानू सिंह, हरिमाधव मिश्रा, रोहित तिवारी, प्रतीक तिवारी, प्रवीण दीक्षित मौजूद रहे।

इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब की बैठक कल्याणपुर कानपुर मे कल
कामन सर्विस सेंटरों पर “पी एम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
अहिल्याबाई होल्कर भारतीय संस्कृति की अमरज्योति -ः ललित गर्ग:- 